Site icon | छपरा टुडे डॉट कॉम | #ChhapraToday.com

पद्म पुरस्कार-2024 के लिए खुला नामांकन, 15 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन

नई दिल्ली: पद्म पुरस्कार-2024 के लिए सोमवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरु की गई है। इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए 15 सितंबर तक आवेदन किया जा सकता है। गृह मंत्रालय ने इस संबंध में एक विज्ञप्ति जारी कर सूचना दी है।

विज्ञप्ति के अनुसार गणतंत्र दिवस, 2024 के अवसर पर घोषित किए जाने वाले पद्म पुरस्कार-2024 के लिए ऑनलाइन नामांकन/सिफारिशें आज से खुल गई हैं। पद्म पुरस्कारों के नामांकन की अंतिम तारीख 15 सितंबर, 2023 है। इसके लिए नामांकन/सिफारिशें राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल https://awards.gov.in पर ऑनलाइन प्राप्त की जाएंगी।

उल्लेखनीय है कि पद्म पुरस्कार, अर्थात पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री देश के सर्वोच्य नागरिक सम्मानों में शामिल हैं। वर्ष 1954 में स्थापित, इन पुरस्कारों की घोषणा प्रतिवर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है। इन पुरस्कारों के अंतर्गत ‘उत्कृष्ट कार्य’ के लिए सम्मानित किया जाता है। यह पुरस्कार कला, साहित्य एवं शिक्षा, खेल, चिकित्सा, समाज सेवा, विज्ञान एवं इंजीनियरी, लोक कार्य, सिविल सेवा, व्यापार एवं उद्योग आदि जैसे सभी क्षेत्रों/विषयों में विशिष्टा और असाधारण उपलब्धियों/सेवा के लिए प्रदान किया जाता है।

इस संबंध में और विस्तृत विवरण गृह मंत्रालय की वेबसाइट (https://mha.gov.in) पर ‘पुरस्कार और पदक’ शीर्षक के अंतर्गत और पद्म पुरस्कार पोर्टल (https://padmaawards.gov.in) पर उपलब्ध हैं। इन पुरस्कारों से संबंधित जानकारी यहां से https://padmaawards.gov.in/AboutAwards.aspx प्राप्त किया जा सकता है।

Exit mobile version