Site icon | छपरा टुडे डॉट कॉम | #ChhapraToday.com

केन्द्रीय मंत्री निशंक को दिल्ली एम्स में कराया गया भर्ती

नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को आज दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया। एम्स से मिली जानकारी के अनुसार निशंक को मंगलवार दोपहर एम्स में भर्ती कराया गया है। निशंक बीते दिनों कोरोना संक्रमित हुए थे और ठीक भी हो गए थे। लेकिन आज अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें पुनः भर्ती कराया गया।

उल्लेखनीय है कि निशंक 21 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिसके बाद उनका कई दिनों तक इलाज चला था और वो ठीक भी हो गए थे। लेकिन एक बार फिर से उन्हें पोस्ट कोविड जटिलताओं से जूझना पड़ रहा है।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री आज 12वीं की परीक्षा को लेकर कुछ घोषणा करने वाले थे लेकिन उनके खराब तबीयत के कारण आज होने वाली घोषणा भी टल सकती है।

Exit mobile version