नई दिल्ली, 08 जून (हि.स.)। अगले 24 घंटे में केरल में मानसून दस्तक दे सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक परिस्थितियां मानसून के दक्षिण अरब सागर के अन्य इलाकों में बढ़ने के अनुकूल हैं।
विभाग के अधिकारियों के मुताबिक अगले 24 घंटों में मानसून पूरे लक्षद्वीप, बंगाल की खाड़ी के साउथ वेस्ट, सेंट्रल और नॉर्थ ईस्ट के इलाकों की तरफ बढ़ सकता है। उल्लेखनीय है कि विभाग ने पहले 04 जून को मानसून आने का पूर्वानुमान जारी किया था।