Site icon | छपरा टुडे डॉट कॉम | #ChhapraToday.com

डीजल-पेट्रोल पर दुनिया में सबसे अधिक कर दे रहें हैं भारतीय: कांग्रेस

नई दिल्ली: डीजल और पेट्रोल के दामों में हो रही बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस लगातार केन्द्र सरकार पर हमलावर हो रही है।

कांग्रेस ने शनिवार को अपने आधिकारिक ट्वीटर पर लिखा कि
भारत में पेट्रोल और डीजल पर सबसे अधिक टैक्स वसूले जा रहे हैं। इतना टैक्स दुनिया के किसी देश में नहीं लिया जाता।

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये टैक्स का पैसा प्रधानमंत्री मोदी के घर बनाने के लिए खर्च हो रहा है।

उल्लेखनीय है कि यह टिप्पणी कांग्रेस ने बिना सेंट्रल विस्टा परियोजना का नाम लिए उसी के निर्माण को लेकर किया है।

कांग्रेस ने केन्द्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी सरकार की गैर-जिम्मेदारी और लापरवाहियों के परिणामस्वरूप जो नतीजे निकले हैं, उसे भुगतना आम आदमी को ही पड़ा है।

देश में कोरोना से अब तक करोड़ों लोग संक्रमित हो चुके हैं और लाखों लोगों की मौत हो चुकी है। समय रहते इसे रोका जा सकता था।

Exit mobile version