Site icon | छपरा टुडे डॉट कॉम | #ChhapraToday.com

इस साल सामान्य रहेगा मानसून, 4 जून के आसपास पहुंचेगा केरल

नई दिल्ली, 26 मई (हि.स.)। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने इस साल मानसून सामान्य रहने की संभावना जताई है। शुक्रवार को प्रेस वार्ता में मौसम विभाग ने जानकारी दी कि मानसून 4 जून के आसपास केरल में पहुंच जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक हफ्ते तक अरब सागर में चक्रवात की संभावना नहीं है।

मौसम विभाग ने उत्तर पश्चिम भारत में अब तक सामान्य से कम बारिश होने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार अगर वर्षा का वितरण सभी जगह लगभग समान हो तो यह एक आदर्श स्थिति होगी। अगर हमें हर जगह समान वितरण मिलेगा तो कृषि पर ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ेगा।

 

Exit mobile version