Site icon | छपरा टुडे डॉट कॉम | #ChhapraToday.com

कांग्रेस आज से प्रदेश भर में लगाएगी गांधी चौपाल

भोपाल: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जन्म जयंती पर आज (रविवार) से कांग्रेस प्रदेश भर में गांधी चौपाल लगायेगी जो 30 जनवरी तक अनवरत चलेगी।

गांधी चौपाल के प्रदेश प्रभारी भूपेन्द्र गुप्ता ने बताया कि 2 अक्टूबर को कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रदेश भर में 500 गांधी चौपालें लगाई जाएंगी, जिसमें महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर चौपाल शुरू होगी। गांधी चौपाल में देश की एकता और समरसता के भजन गाये जाएंगे जो गांधी जी की प्रार्थना सभा में गाये जाते थे। पूरे प्रदेश में लगभग 23000 गांधी चौपालें लगायी जायेंगी।

गुप्ता ने बताया कि रविवार को भोपाल में प्रात: दस बजे ग्राम बीलखेडा, रातीबड़ में गांधी चौपाल आयोजित की जायेगी, जिसमें पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर, गांधी चौपाल के प्रदेश प्रभारी भूपेन्द्र गुप्ता एवं सह प्रभारी जितेंद्र मिश्रा सहित कांग्रेस जिला विचार विभाग के अध्यक्ष अभिषेक श्रीवास्तव उपस्थित रहेंगे।

गांधी चौपाल की शुरूआत गांधी जी की प्रार्थना सभा और भजनों से होगी। आर्थिक विषमता, गांव के आर्थिक शोषण, बेरोजगारी और मंहगाई जैसे विषयों पर जर्चा होगी। ग्राम स्वराज की अवधारणा, स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता केंद्रीय विषय रहेंगे।

Exit mobile version