Site icon | छपरा टुडे डॉट कॉम | #ChhapraToday.com

केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की गिरफ्तारी संवैधानिक मूल्यों का हननः जेपी नड्डा

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की गिरफ्तारी को संवैधानिक मूल्यों का हनन बताते हुए इसकी तीखी निंदा की है।

नड्डा ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, “महाराष्ट्र सरकार द्वारा केंद्रीय मंत्री नारायण राणे जी की गिरफ्तारी संवैधानिक मूल्यों का हनन है। इस तरह की कार्यवाही से ना तो हम डरेंगे, ना दबेंगे। भाजपा को जन-आशीर्वाद यात्रा में मिल रहे अपार समर्थन से ये लोग परेशान है। हम लोकतांत्रिक ढंग से लड़ते रहेंगे, यात्रा जारी रहेंगी।”

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को रत्नागिरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बारे में विवादित टिप्पणी के कारण गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, राणे ने गत सोमवार को रायगढ़ जिले में जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान कहा था, “ यह शर्मनाक है कि मुख्यमंत्री को यह पता नहीं कि आजादी को कितने साल हो गए। भाषण के दौरान वह पीछे मुड़ कर औरों से यह पूछते नजर आए। अगर में वहां होता तो उन्हें एक जोरदार थप्पड़ मारता।”

Exit mobile version