Site icon | छपरा टुडे डॉट कॉम | #ChhapraToday.com

इतिहास के पन्नों में आज (19 जून) का दिन | Today in History

इतिहास ने अपने अन्दर कई घटनाओं को समेट कर रखा है. इस सेक्शन के माध्यम से हम आपको इतिहास के इन पन्नों में छिपे घटनाओं से रूबरू कराते है. आइये आज के इतिहास को जानते है.

1269: फ्रांस के राजा लुई ने सभी यहूदियों को एक खास बैज पहनने का हुक्म दिया।

1716: मुगलों के अजेय होने का भ्रम तोड़ने वाले प्रसिद्ध सिख सैनिक बंदा सिंह बहादुर को बादशाह फरूखसियर के आदेश पर यातनाएं देकर मौत के घाट उतार दिया गया।

1843: ‘दास कैपिटल’ के लेखक और समाजशास्त्री काल मार्क्स ने विवाह किया।

1910: वाशिंगटन में पहला फादर्स डे मनाया गया।

1945: म्यांमार में लोकतंत्र की अलख जगाने वाली आंग सान सू ची का जन्म।

1947: मशहूर ब्रिटिश-भारतीय लेखक और उपन्यासकार सलमान रुश्दी का जन्म।

1948: सोवियत संघ ने पश्चिमी बर्लिन की ओर जाने वाली सड़कों को बंद कर दिया।

1970: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्म।

1981: भारत ने अपने भू स्थैतिक उपग्रह ऐपल का सफल प्रक्षेपण किया।

1991: सोवियत संघ ने हंगरी को अपने कब्जे से आजाद किया।

1968: मार्टिन लूथर किंग के नेतृत्व में आर्थिक न्याय के लिए 50,000 लोगों ने प्रदर्शन किया।

2005: फ़ोर्ब्स पत्रिका ने ओफ़्रा विनफ्रे को दुनिया की सौ ताकतवर हस्तियों की सूची में पहला स्थान दिया।

Exit mobile version