Site icon | छपरा टुडे डॉट कॉम | #ChhapraToday.com

इतिहास के पन्नों में आज (18 सितंबर) का दिन | Today in History

इतिहास ने अपने अन्दर कई घटनाओं को समेट कर रखा है. इस सेक्शन के माध्यम से हम आपको इतिहास के इन पन्नों में छिपे घटनाओं से रूबरू कराते है. आइये आज के इतिहास को जानते है.

1 – क्रिस्टोफर कोलंबस 1502 में कोस्टारिका पहुँचे।

2 – इंग्लैंड के राजा जेम्स 1615 में प्रथम के एंबेसडर थामस रॉ जहाँगीर से मिलने सूरत पहुँचा।

3 – फर्डिनैंड द्वितीय ने 1635 में फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

4 – तुर्की तथा ऑस्ट्रिया ने 1739 को शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।

5 – अंग्रेजों ने 1803 में ओडिशा के पुरी पर कब्ज़ा किया।

6 – इसी दिन शेक्सपीयर के मैकबेथ नाटक के साथ रॉयल थिएटर को 1808 में मरम्मत के बाद सजा धजा कर दोबारा खोला गया।

7 – लंदन में 1809 को रॉयल ऑपेरा हाउस खुला।

8 – चिली ने 1810 में स्पेन से स्वतंत्रता की घोषणा की।

9 – न्यूयार्क टाइम्स अख़बार ने 1851 में प्रकाशन शुरू किया।

10 – नीदरलैंड के रोटरडम शहर में 1905 को विद्युत ट्रामलाइन की शुरुआत हुई।

11 – हॉलैंड में 1919 को महिलाओं को मतदान का अधिकार मिला।

12 – हंगरी लीग ऑफ नेशंस में 1922 को शामिल हुआ।

13 – न्यूयार्क में 1923 को समाचारपत्र प्रकाशकों की हड़ताल हुई जो 23 सितंबर तक चली।

14 – अमेरिका के मियामी में 1926 को चक्रवाती तूफान से 250 लोगों की मौत।

15 – जापान की सेना ने 1931 को पूर्वोत्तरी चीन में स्थित मन्चूरी के क्षेत्र पर क़ब्ज़ा कर लिया। यह क़ब्ज़ा चीन और जापान के बीच दूसरे युद्ध का कारण बना। जापानियों ने मन्चूरी पर नियंत्रण के पश्चात वहॉ मेन्टको की पिटठू सरकार स्थापित कर दी।

16 – राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 1947 को पारित हुआ।

17 – अमेरिका में वायु सेना का गठन 1947 में हुआ।

18 – तत्कालीन सोवियत संघ ने 1961 में नोवाया जेमल्या में परमाणु परीक्षण किया।

19 – नागालैंड ने 1967 में अंग्रेज़ी को आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया।

20 – अमरीका के तत्कालीन राष्ट्रपति जिमी कार्टर की मौजूदगी में 1978 को मिस्र के राष्ट्रपति अनवर अल सादत और इसरायल के प्रधानमंत्री मेनाकेम बेगिन शांति के लिए राजी हुए थे।

21 – पहली महिला पायलट ने 1986 में बम्बई से गोआ के बीच उड़ान भरी।

22 – अमेरिका और सोवियत संघ ने 1987 में मध्यम दूरी के मिसाइल को हटाने के लिये हस्ताक्षर किये।

23 – बर्मा ने 1988 में अपना संविधान रद्द किया।

24 – मुम्बई से पहली बार महिला चालकों ने 1986 को जेट विमान उड़ाया।

25 – सं.रा. अमेरिका ने 1997 में ‘होलोग’ नाम से भूमिगत परमाणु परीक्षण किया, ओज़ोन परत की रक्षा के लिए 100 देशों ने सन् 2015 तक मिथाइल ब्रोमाइड का उत्पादन बन्द करने का निश्चय किया।

26 – सं.रा. अमेरिका के ऊपर संयुक्त राष्ट्र का 1 अरब डॉलर बकाये की घोषणा 1998 में की।

27 – ढाका-अगरतला बस सेवा 2003 में शुरू।

28 – रूसी राकेट सोयूज अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए 2006 में रवाना।

29 – कनाडा में 1960 के दशक में जीवाश्‍म की खोज से तहलका मचाने वाले भारतीय जियोलॉजिस्‍ट जी.बी. मिश्रा को 2007 में विशेष सम्‍मान से नवाजा गया।

30 – शोभना भरतिया एच.टी. मीडिया की अध्यक्ष नियुक्त 2008 में हुई।

Exit mobile version