Site icon | छपरा टुडे डॉट कॉम | #ChhapraToday.com

इतिहास के पन्नों मेंः 22 अगस्त

वीर सावरकर ने जलाई विदेशी वस्त्रों की होलीः स्वतंत्रता आंदोलन में विदेशी वस्त्रों की होली जलाना एक बड़ा हथियार बना। यह स्वदेशी का शंखनाद था। वर्ष 1921 में गांधी जी के आह्वान पर बड़ी संख्या में भारतवासियों ने विदेशी कपड़ों की जगह भारतीय वस्त्र अपना लिए थे। उस साल 22 अगस्त को महात्मा गांधी ने ‘स्वदेशी’ का नारा बुलंद करते हुए विदेशी कपड़ों की होली जलाई थी। तब लोगों में राष्ट्रीयता की भावना और अधिक तीव्र हुई, फिर भी इस बारे में इतिहास एक बड़े तथ्य को भुला बैठा है। प्रमाण ये भी हैं कि गांधी जी से पहले 1906 में ही वीर सावरकर ने विदेशी वस्त्रों की होली जलाई थी। संयोग से तब भी 22 अगस्त की ही तारीख थी। उन्हें 13 मार्च, 1910 को लंदन के रेलवे स्टेशन पर गिरफ्तार कर लिया गया था। फिर तो वीर सावरकर की अंडमान निकोबार जेल याात्रा की रोमांच भरी कहानियां जहां-तहां मौजूद ही हैं। वीर सावरकर को 20 वर्ष तक इस जेल में रखा गया, जिसे काला पानी की सजा कहते हैं। देर से ही सही, प्रखर राष्ट्रवादी विनायक दामोदर सावरकर को महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रखर चिंतक, इतिहासकार और समाज सुधारक के रूप में याद किया जाने लगा है। प्रथम स्वतंत्रता संग्राम पर लिखी उनकी पुस्तक को अंग्रेजों ने प्रेस से ही जब्त कर लिया था। विदेशों में भारतीय महापुरुषों पर इतिहास लेखन में सुधार का भी सावरकर ने महत्वपूर्ण काम किया था।

अन्य महत्वपूर्ण घटनाएंः

1639: ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने तमिलनाडु की राजधानी मद्रास (अब चेन्नै) की स्थापना की।

1848: अमेरिका का न्यू मैक्सिको पर कब्जा हुआ।

1849: इटली के शहर वेनिस पर चालक रहित गुब्बारों से इतिहास का पहला हवाई हमला ऑस्ट्रिया ने किया।

1944: अमेरिका, ब्रिटेन, रूस और चीन के प्रतिनिधियों की संयुक्त राष्ट्र के गठन की योजना पर बैठक।

1969: अमेरिका में आए समुद्री तूफान में 255 लोगों की मौत।

2007: अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की मरम्मत के लिए गया अंतरिक्ष यान एंडेवर फ्लोरिडा में कैनेडी स्पेस सेंटर पर सुरक्षित उतरा।

2007: इसी साल मिस्र के पुरातत्त्वविदों ने पश्चिम रेगिस्तान के सिवा क्षेत्र में करीब 20 लाख साल पुराने मानव पद-चिह्नों को खोजा।

2018: एशियाई खेलों की निशानेबाजी में 25 मीटर पिस्टल निशानेबाजी में स्वर्ण पदक हासिल करने वाली राही सरनोबत पहली भारतीय महिला बनीं।

Exit mobile version