Site icon | छपरा टुडे डॉट कॉम | #ChhapraToday.com

17 सितंबर का राशिफल, जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

मेष राशि (Aries)

आज सेहत के लिए समय अनुकूल नहीं है। कोई खोये हुये कागजात आज मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को मेहनत का फल मिल सकता है। आज नये स्रोतों से आपको धनलाभ हो सकता है। परिवार और काम के साथ सामांजस्य बैठाना आज मुश्किल हो सकता है।संतान की प्रगति होगी जिससे परिवार में प्रसन्नता रहेगी।

शुभ अंक-9शुभ रंग-मैरुन

वृषभ राशि (Taurus)

आज सेहत ठीक रहेगी। आज घर के बुजुर्गो के विचारों का सम्मान करें, क्यूंकि उनके अनुभव से आपको लाभ मिल सकता है। आज आप अतिउत्साह और आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। किन्तु आज बड़े निवेश के जोख़िम से बचना ही आपके लिए बेहतर होगा। प्रेम संबंधों को लेकर आज विषम परिस्थिति देखनी पड़ सकती है।

शुभ अंक-6

शुभ रंग-पर्पल

मिथुन राशि (Gemini)

आज प्रतिष्ठित लोगों के साथ आपके सम्बन्ध मजबूत होंगे। समय की अनुकूलता का बेहतरीन लाभ प्राप्त हो सकता है। आज आप किसी के साथ पार्टनरशिप में व्यापार शुरू कर सकते हैं। घर के सदस्यों की सेहत पर आपके खर्चों में वृद्धि होने की संभावना है। शिक्षा के क्षेत्र में आज आपकी स्थिति काफी बेहतर रहेगी।

शुभ अंक-7

शुभ रंग- आसमानी

कर्क राशि (Cancer)

सेहत में मामूली गिरावट देखने को मिल सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। आपकी आय में वृध्दि होने के संकेत हैं। आज आप अपने घर पर कोई धार्मिक कार्यक्रम कर सकते हैं। आप नव दंपत्ति हैं तो आज संतान प्राप्ति को लेकर कोई ख़ुशखबरी मिल सकती है। समाज में यश की कामना आज प्रबल रहेगी।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- क्रीम

सिंह राशि (Leo)

आज व्यापार बढ़ाने के लिए आपको कुछ खास लोगों से मदद मिल सकती है। फाइनेंशियल कंडीशन मजबूत होने के संकेत तो कर ही रहे हैं। साथ ही आपको घर का सुख भी आज मिलने के आसार हैं। दाम्पत्य जीवन में आनन्द की स्थिति रहेगी। आज आपकी संतान शिक्षा में बेहतर प्रदर्शन करेगी।

शुभ अंक- 1

शुभ रंग- लाल

कन्या राशि (Virgo)

आज आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। व्यापार सामान्य गति से चलता रहेगा। नौकरी में भी अच्छी स्थिति रहेगी।आज आपको पैतृक संपत्ति मिल सकती है। मन में माता-पिता की सेवा का भाव सदा रहेगा। उनका आशीर्वाद भी प्राप्त होगा। ससुराल पक्ष से मान-सम्मान प्राप्त होगा।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- हरा

तुला राशि (Libra)

आज तकनीकी विषय से जुडी पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को मनचाहे परिणाम मिल सकते हैं। बीमा क्षेत्र में काम कर रहे लोगो की आज आर्थिक उन्नति हो सकती है। संतान के स्वास्थ्य को लेकर मन में चिन्ता रह सकती है। आज घर में साज सज्जा का काम करवा सकते हैं। वैवाहिक जीवन में सौहार्द बना रहेगा।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- गुलाबी

वृश्चिक राशि (Scorpio)

स्वास्थ्य की स्थिति सामान्य दिखायी दे रही है फिर मानसिक चिन्ता रह सकती है। आज नौकरी के लिये साक्षात्कार देने का अवसर मिल सकता है। सरकारी नौकरी प्राप्त करने के प्रयास में लगे लोगों के उम्मीदो को झटका लग सकता है। सगे भाई-बहनों से संबंध खराब होने के संकेत नहीं है। वैवाहिक जीवन सुखमय रह सकता है।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- मैरुन

धनु  राशि (Sagittarius)

आज ऑफिस में आपको कोई बड़ा टार्गेट भी दिया जा सकता है किन्तु व्यापार की धीमी प्रगति रह सकती है। संतान के मामले आज आप अधिक ही सजग रहेंगे। विवाह के लिये इच्छुक लोगों को आज जीवनसाथी मिल सकता है। विद्या प्राप्ति के लिये आज आपको कठोर परिश्रम करना पड़ सकता है।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- पीला

मकर राशि (Capricorn)

सेहत के लिये आज आप समय दे सकते है। आज बिजनेस के मामलों में कुछ अच्छा समय नहीं है। व्‍यवसाय में आज का दिन भागदौड़ वाला रहेगा। कमजोर और जरुरतमंदों लोगों की आर्थिक सहायता करेंगे। किसी धार्मिक समारोह में हिस्सा ले सकते हैं। जीवनसाथी के प्राप्त की चाह आज पूर्ण हो सकती है।

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- आसमानी

कुंभ राशि (Aquarius)

आज कोई पुरानी बीमारी आपको परेशान कर सकती है। आज करियर के लिये नयी प्लानिंग कर सकते हैं। कला के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रयासरत लोगों को बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। व्यापार में आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। सामाजिक काम में आज आपका मान सम्मान बढेगा।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- कॉफी

मीन राशि (Pisces)

सेहत के लिये आज आपको दवाओं पर निर्भर रहना पड़ सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन आज आपका बेहतर रहने वाला है। लवमेट विवाह का विचार कर सकते हैं। छात्रों के लिए मेहनत करने का दिन है। व्यापार करने के लिये आज आपको आपके परिवार से आर्थिक सहायता मिल सकती है।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- पीला

Exit mobile version