Site icon | छपरा टुडे डॉट कॉम | #ChhapraToday.com

सारण में कुख्यात शराब माफिया बजरंगी सिंह गिरफ्तार

Chhapra:  सारण पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है. पुलिस ने दर्जन भर कांडों में वांटेड कुख्यात शराब माफिया बजरंगी सिंह उर्फ संदीप सिंह को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है.  सारण के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर गठित पुलिस टीम द्वारा जिलान्तर्गत मद्यनिषेध के लगभग दर्जन भर कांडों में करीब 02 वर्ष से वांछित कुख्यात शराब कारोबारी बजरंगी सिंह उर्फ संदीप सिंह को गिरफ्तार किया गया.

गिरफ्तार बजरंगी सिंह उर्फ संदीप सिंह के द्वारा पुछताछ में जिलान्तर्गत अवैध शराब के कारोबार के सम्बंध में दर्ज कई कांडों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की गई है. इसके विरुद्ध अरवल जिला के कलेर थाना में 3800 ली० स्प्रीट के कारोबार के सम्बंध में भी कांड दर्ज है. उसके पास से 35500 रूपये बरामद किया गया है. इसके बयान पर पुलिस अन्य कारोबारियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. पुलिस टीम में पु०नि० विमल कुमार सिंह के द्वारा अपने थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी के साथ मिलकर कार्रवाई की गई.

बजरंगी सिंह उर्फ संदीप सिंह का अबतक अपराधिक इतिहास

नगर थाना कांड सं0-539 / 16 दिं0- 19.01.16
नगर थाना कांड सं0-27 / 17 दिं0-25.01.17
नगर थाना कांड सं0-190/18 दिं०- 12.04.18
नगर थाना कांड सं0-11/19 दि0 – 06.01.19
नगर थाना कांड सं0-748/19 दिं०- 06.01.19
नगर थाना कांड सं0-414/20 दिं०- 06.08.20
नगर थाना कांड सं०-415 / 20 दिं0- 06.08.20
नगर थाना कांड सं0-305/21 दिं0-05.06.21
कलेर (अरवल) थाना कांड सं0-65/20
रिविलगंज थाना कांड सं0-264/17

Exit mobile version