Site icon | छपरा टुडे डॉट कॉम | #ChhapraToday.com

भाजपा में ही होता है कार्यकर्ताओं का उचित सम्मान: डॉ सी एन गुप्ता

भाजपा में ही होता है कार्यकर्ताओं का उचित सम्मान: डॉ सी एन गुप्ता

छपरा: स्थानीय विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने रणजीत सिंह को भाजपा जिलाध्यक्ष बनने पर बधाई दी है। साथ ही इसके लिए भाजपा के प्रदेश इकाई को साधुवाद दिया है।

इस दौरान विधायक ने कहा है कि रणजीत सिंह के जिला अध्यक्ष होने से भाजपा का संगठनात्मक ढांचा और अधिक मजबूत होगा। इनके नेतृत्व में जिले में पार्टी का बेहतर प्रदर्शन होगा ऐसी पूरी उम्मीद है। पार्टी के क्रियाकलापों में और इजाफा होगा।विधायक डॉ गुप्ता ने कहा की रणजीत सिंह एक कर्मठ, ईमानदार व निर्भीक छवि के नेता है. इनके आने से पार्टी और ज्यादा धारदार बनेगी।

इनके युवा रहने के कारण युवाओं का झुकाव भी पार्टी की तरफ होगा। अपने नेतृत्व क्षमता से पार्टी को निखारने का काम करेंगे। भाजपा ही कार्यकर्ताओं का उचित सम्मान करती है जिसका उदाहरण वर्षो से पार्टी के लिए समर्पित रणजीत सिंह है।

Exit mobile version