Site icon | छपरा टुडे डॉट कॉम | #ChhapraToday.com

जयंती पर शिक्षकों व छात्रों ने देशरत्न डॉ राजेन्द्र प्रसाद को श्रद्धा पूर्वक याद किया

जलालपुर: प्रखंड के प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में शिक्षकों व छात्र- छात्राओं ने देश के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद की 137 वी जयंती पर उन्हें श्रद्धा पूर्वक याद किया| विभिन्न विद्यालयों उत्क्रमित मध्य विद्यालय मंगोलापुर मठिया ,मध्य विद्यालय संवरीमठ, मध्य विद्यालय भटकेसरी ,उत्क्रमित मध्य विद्यालय जलालपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय संवरी पूरी टोला, उत्क्रमित मध्य विद्यालय खोरोडीह ,उत्क्रमित मध्य विद्यालय देवरिया, उत्क्रमित मध्य विद्यालय देवरिया हसुलाही, मध्य विद्यालय सम्होता, मध्य विद्यालय कोपा, मध्य विद्यालय अनवल में शिक्षकों व छात्र छात्राओं ने डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया. विभिन्न विद्यालयो मे कई कार्यक्रम भी आयोजित किए गए| मौके पर विजय कुमार साह, धीरज कुमार तिवारी, उमेश कुमार सिंह ,शैलेंद्र कुमार सिंह मणीन्द्र पांडेय, उत्तम कुमार साह बसंत प्रसाद, उमेश कुमार प्रसाद वरुण कुमार पांडेय सहित कई अन्य भी थे.

Exit mobile version