Site icon | छपरा टुडे डॉट कॉम | #ChhapraToday.com

भोजपुरी काव्य गोष्ठी का हुआ आयोजन

Chhapra: भोजपुरी काव्य गोष्ठी का रविवार को जिला परिषद के सभागार में आयोजन हुआ. भोजपुरी साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था पंचमेल द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य भोजपुरी की विलुप्त होती सभी सांस्कृतिक परंपरा को एक बार फिर से जीवंत करना था. अपनी सांस्कृतिक विरासत भोजपुरी को बचाने हेतु भोजपुरी भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने पर भी चर्चा की गयी. जिसमें बिहार भर से आय बुद्धिजीवियों व अन्य लोगों ने हिस्सा लिया. 

गोष्ठी में बिहार विश्वविद्यालय के भोजपुरी विभागाध्यक्ष जयकांत सिंह जय ने कहा कि भोजपुरी ही हमारी मिट्टी की पहचान है तथा इससे जुड़ी सभी परंपराओं को हमें संजोना होगा.

इस अवसर पर पटना से अवकाश प्राप्त पुलिस सेवा अधिकारी ध्रुव गुप्ता, छपरा से उदय नारायण सिंह, रिपुंजय निशांत, अमरिंदर सिंह बुलेट, शम्भू कमलाकर, कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के हिंदी विभागाध्यक्ष नीरज सिंह, बेतिया से गोरख प्रसाद मस्ताना, मुजफ्फरपुर से ब्रजभूषण चौबे, सिवान से संजय सिंह के साथ अन्य उपस्थित थे.

Exit mobile version