Site icon | छपरा टुडे डॉट कॉम | #ChhapraToday.com

लायंस क्लब छपरा टाउन द्वारा रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Chhapra: दीपावली के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवी संस्था के द्वारा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय कन्या उच्च विद्यालय में हुआ। इस प्रतियोगिता में बालिकाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। बालिकाओं के द्वारा सुंदर रंगोली बनाई गई। बालिकाओं को यह ग्रुप में बांट दिया गया था। सभी ग्रुप में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

अध्यक्ष लायन धीरज सिंह बताएं कि प्रत्येक वर्ष क्लब के द्वारा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। बच्चों की प्रतिभाओं को निखारने का क्लब के द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता अवसर देती है। बच्चियों के द्वारा एक से बढ़ कर एक रंगोली बनाई गई।

प्रतियोगिता में प्रथम कृतिका कुमारी, लवली पंडित, प्रिया, सिमरन, पायल, द्वितायी स्थान पर साक्षी, रिया, जुली, तृतीय स्थान मधु कुमारी, साक्षी कुमारी, रश्मी कुमारी की ग्रुप रहा निर्णायक मंडल के रूप में शिक्षिका प्रियंका कुमारी, शिखा प्रियदर्शी, कुंवर जायसवाल, धीरज सिंह, अभिषेक गुप्ता रहे. जिन्होंने रंगोली को सराहा। क्लीब के द्वारा सभी प्रतिभागी को सर्टिफिकेट और मेडल प्रदान किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम चेयर पर्सन लायन अली अहमद अध्यक्ष, लायन धीरज सिंह, उपाध्यक्ष सतीश पांडे, लियो अध्यक्ष सनी पठान, उपाध्यक्ष लियो अभिषेक गुप्ता, लियो निशा गुप्ता, रौशन गुप्ता, लियो आशुतोष पाण्डेय, लियो अली राशिद उपस्थित थे.

Exit mobile version