Site icon | छपरा टुडे डॉट कॉम | #ChhapraToday.com

महात्मा फुले समता परिषद के तत्वावधान में मनी जननायक कर्पूरी की जयन्ती

Chhapra: बिहार विभूति जननायक कर्पूरी ठाकुर पूर्व मुख्यमंत्री बिहार की जयन्ती  शोभा देवी पूर्व मुख्य पार्षद के सलेमपुर छपरा स्थित आवास पर डा० अशोक कुशवाहा की अध्यक्षता में समता व न्याय दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम में जद(यू०) सारण के प्रभारी मंजीत सिंह, विधान पार्षद वीरेन्द्र नारायण यादव, वरीय नेता वैधनाथ प्र० विकल, जद(यू०) के जिलाध्यक्ष मुरारी सिंह, नगर परिषद छपरा की पूर्व मुख्य पार्षद शोभा देवी ने संयुक्त रूप से माल्यार्पण कर एवं पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर करूणा, सौम्यता, स्पष्टवादिता, निर्भीकता एवं अनुशासन प्रियता के प्रतिक थे। सादा जीवन उच्च विचार उनके आदर्श थे, वे एक स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक, कुशल राजनीतिज्ञ, बिहार के दूसरे उप मुख्यमंत्री तथा दो बार मुख्यमंत्री लोकप्रिय नेता थे। उनकी लोकप्रियता के कारण हीं उन्हें जननायक कहा गया। वे अपने जीवन मे गरीबों, दलितों और पिछड़ों को आगे बढ़ाने तथा ग़रीबी-अमीरी के बीच की खाई को पाटने का जो प्रयास एवं संघर्ष किया उसी के कारण जननायक कर्पूरी ठाकुर बिहार राज्य में हीं नही पूरे देश में पूजनीय एवं महान है। जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को सत्ता की चकाचौंध कभी-भी विचलित नही कर पायी। जननायक ने समाज के दबें-कुचलें वर्गों के साथ-साथ महिलाओं एवं सवर्णों को भी आर्थिक आधार पर आरक्षण दिया जो उनकी ऊँची मानसिकता का परिचायक है। मौके पर समारोह को समता व न्याय दिवस के रूप में मनाया गया तथा उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

Exit mobile version