Site icon | छपरा टुडे डॉट कॉम | #ChhapraToday.com

गुवाहाटी-जयपुर साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन 28 मई से 25 जून,2023 तक प्रत्येक रविवार को

वाराणसी:  रेल प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए गाड़ी संख्या 05616/05615 गुवाहाटी-जयपुर-गुवाहाटी ग्रीष्मकालीन विशेष साप्ताहिक गाड़ी का संचलन 28 मई, से 25 जून 2023 तक प्रत्येक रविवार को गुवाहाटी से 31 मई से 28 जून ,2023 तक प्रत्येक बुधवार को जयपुर से पांच फेरों के लिए चलाई जाएगी। इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के सम्बन्ध में समय-समय पर जारी सभी मानकों का पालन करना होगा।

05616 गुवाहाटी-जयपुर साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन 28 मई से 25 जून,2023 तक प्रत्येक रविवार को गुवाहटी से 18:15 बजे प्रस्थान कर कामाख्या से 18:30 बजे,गोलपाड़ा टाऊन से 20:17 बजे,न्यू बोंगाईगांव से 21:40 बजे,कोकराझार से 22:10 बजे,अलीपुरद्वार जं से 23:15 बजे छूटकर दूसरे दिन दलगाँव से 00:57 बजे,न्यू जलपाईगुड़ी से 04:05 बजे,किशनगंज से 05:22 बजे,बारसोई जंक्शन से 06:13 बजे,कटिहार जंक्शन से 07:40 बजे,नौगछिया से 08:25 बजे,खगड़िया जंक्शन से 09:30 बजे,बेगूसराय से 10:08 बजे,बरौनी जंक्शन से 10:45 बजे,समस्तीपुर से 12:00 बजे,मुजफ्फरपुर से 13:05 बजे,हाजीपुर से 14:00 बजे,छपरा से 15:45 बजे,सिवान से 16:40 बजे,भटनी से 17:30 बजे,देवरिया सदर से 17:55 बजे,गोरखपुर से 19:40 बजे,मनकापुर जंक्शन से 22:35 बजे,अयोध्या से 23:35,अयोध्या कैण्ट से 23:58 बजे छूटकर तीसरे दिन लखनऊ से 02:25 बजे,कानपुर सेंट्रल से 04:10 बजे,इटावा से 05:50 बजे,शमशाबाद टाऊन से 07:22 बजे, आगरा कैण्ट से 08:35 बजे ,अछनेरा से 09:02 बजे,भरतपुर जंक्शन से 09:30बजे,बांदीकुई जंक्शन से 11:32 बजे गांधीनगर जयपुर से 12:28 बजे छूटकर 13:05 बजे जयपुर पहुँचेगी।

वापसी यात्रा में गाड़ी संख्या 05615 जयपुर-गुवाहाटी साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचलन 31मई से 28 जून,2023 को प्रत्येक बुधवार को जयपुर से 21:45 बजे प्रस्थान कर गाँधीपुर जयपुर2 से 21:58 बजे,बांदीकुई जंक्शन से 23:42 बजे छूटकर दूसरे दिन भरतपुर से 00:52 बजे,अछनेरा से 01:25 बजे,आगरा कैण्ट से 01:55 बजे,शमशाबाद टाऊन से 02:25 बजे,इटावा से 04:20 बजे,कानपुर सेंट्रल से 06:50 बजे,लखनऊ से 08:20 बजे,अयोध्या कैण्ट से 10:25 बजे,अयोध्या से 12:20 बजे,मनकापुर जंक्शन से 13:00 बजे,गोरखपुर से 15:50 बजे,देवरिया सदर से 17:45 बजे,भटनी से 18:20 बजे,सीवान से 19:35 बजे,छपरा से 21:30 बजे,हाजीपुर से 23:30 बजे छूटकर तीसरे दिन मुज़फ़्फ़रपुर से 00:20 बजे,समस्तीपुर से 01:03 बजे,बरौनी से 01:55 बजे,बेगूसराय से 02:13 बजे,खगड़िया से 03:17 बजे,नौगछिया से 04:05 बजे,कटिहार से 07:15 बजे, बारसोई जंक्शन से 10:07 बजे,किशनगंज से 10:50 बजे,न्यू जलपाईगुड़ी से 13:45 बजे,दलगाँव से 16:02 बजे,अलीपुरद्वार से 17:15 बजे,कोकराझार से 18:14 बजे,,न्यू बोंगाईगांव से 19:50 बजे,गोलपाड़ा टाऊन से 20:33 बजे,कामाख्या से 22:47 बजे छूटकर 23:30 बजे गुवाहाटी पहुँचेगी।

इस विशेष गाड़ी की संरचना में लगेज एवं जनरेटर यान के 02, वातानुकूलित तृतीय क्षेणी के 12,शयनयान क्षेणी के 2 कोच सहित कुल 16 कोच लगाए जाएंगे।

Exit mobile version