Site icon | छपरा टुडे डॉट कॉम | #ChhapraToday.com

धूमधाम से मनी पूर्व मुख्यमंत्री दारोगा प्रसाद राय की जयंती

छपरा: पूर्व मुख्यमंत्री स्व. दारोगा प्रसाद राय की जयन्ती शनिवार को राजकीय समारोह के रूप में मनाई गयी. शहर के दारोगा राय चौक पर आयोजित समारोह में आयुक्त नर्मदेश्वर लाल ने दारोगा राय चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.


इस अवसर पर जिलाधिकारी हरिहर प्रसाद, पुलिस अधीक्षक हरकिशोर राय, विधायक डॉ सी. एन. गुप्ता, अध्यक्ष जिला परिषद् श्रीमती मीना अरूण, उपमेयर अमितांजलि सोनी, जदयू के पूर्व जिला अध्यक्ष बैजनाथ प्रसाद सिंह विकल, संयुक्त आयुक्त-सह-सचिव क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार राजेश कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी चेतनारायण राय, अपर पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण, नजारत उप समाहर्ता श्री ओमकेश्वर, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी अनिल कुमार चौधरी, जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकिशोर सिंह, गणमान्य व्यक्तियों, बुद्धिजिवियों एवं सम्मानित नागरिकों ने भी स्वर्गीय दारोगा प्रसाद राय की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया.

Exit mobile version