Site icon | छपरा टुडे डॉट कॉम | #ChhapraToday.com

जाने, आपके शहर के किस मस्जिद में कितने बजे है, ईद-उल-फितर की नमाज़

छपरा: रमजान का पाक महीना तीस दिनों तक रोज़े रखने के बाद समाप्त होने को है. लेकिन मंगलवार को ईद के चांद का दीदार नहीं हुआ. इस कारण अब ईद-उल-फितर (ईद) त्यौहार गुरुवार यानी 7 जुलाई को मनाई जाएगी. गौरतलब है कि सऊदी अरब सहित मध्य-पूर्व के देशों में बुधवार को ईद मनाई जाएगी.


छपरा शहर के ईदगाह, मौला मस्जिद और औलिया मस्जिद में सुबह 7:30 बजे नमाज़ अदा की जाएगी. वही छोटी ईदगाह, बड़ा तेलपा मस्जिद, छोटा तेलपा तकिया मस्जिद, छोटी मस्जिद दहियांवा, मकबूल साहेब की मस्जिद, काजी जी की मस्जिद और नई बाज़ार बड़ी मस्जिद में नमाज़ 8 बजे पढ़ी जाएगी.

छपरा शहर की मस्जिदों में ईद-उल-फितर की नमाज़ का समय

ईदगाह  7:30 बजे

छोटी ईदगाह 8:00 बजे

मौला मस्जिद 7:30 बजे

औलिया मस्जिद 7:30 बजे

छोटा तेलपा तकिया मस्जिद 8:00 बजे

बड़ा तेलपा मस्जिद 8:00 बजे

छोटी मस्जिद दहियावां 8:00 बजे

मकबूल साहेब की मस्जिद 8:00 बजे

काज़ी जी की मस्जिद 8:00 बजे

नई बाज़ार बड़ी मस्जिद 8:00 बजे

Exit mobile version