Site icon | छपरा टुडे डॉट कॉम | #ChhapraToday.com

भारी वर्षा के कारण छपरा से होकर गुजरने वाली इन ट्रेनों को किया गया निरस्त, इनके बदले मार्ग

गोरखपुर: रेलवे प्रषासन द्वारा लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण लखनऊ मंडल के गोरखपुर-आनन्दनगर रेल खंड पर स्थित मानीराम-पीपीगंज स्टेशनों के मध्य रेल पथ के किनारे पानी अधिक जमा हो जाने के कारण निम्नलिखित गाड़ियों का निरस्तीकरण, शार्ट टर्मिनेशन/ओरिजिनेशन एवं मार्ग परिवर्तन किया जायेगा।

निरस्तीकरण-
– 26 अगस्त, 2021 को प्रस्थान करने वाली 05033/05034 गोरखपुर-बढ़नी-गोरखपुर डेमू विशेष गाड़ी निरस्त रही।
– मैलानी से 26 एवं 27 अगस्त, 2021 को प्रस्थान करने वाली 05009 गोरखपुर-मैलानी विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
– गोरखपुर से 26 एवं 27 अगस्त, 2021 को प्रस्थान करने वाली 05010 मैलानी-गोरखपुर विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।

शार्ट टर्मिनेशन/ओरिजिनेशन-
– मैलानी से 25 अगस्त,2021 को प्रस्थान करने वाली 05010 मैलानी-गोरखपुर विशेष गाड़ी आनन्दनगर स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट की गयी। यह गाड़ी आनन्दनगर से गोरखपुर के मध्य निरस्त रही ।
– नौतनवा से 26 अगस्त,2021 को प्रस्थान करने वाली 05378 नौतनवा-गोरखपुर विशेष गाड़ी पीपीगंज स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट की गयी । यह गाड़ी पीपीगंज से गोरखपुर के मध्य निरस्त रही ।
– छपरा से 26 अगस्त, 2021 को प्रस्थान करने वाली 05105 छपरा-नौतनवा विशेष गाड़ी गोरखपुर स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट हुई। यह गोरखपुर-नौतनवा के मध्य निरस्त रही।
– नौतनवा से 26 अगस्त, 2021 को प्रस्थान करने वाली 05106 नौतनवा-छपरा विशेष गाड़ी नौतनवा के स्थान पर गोरखपुर स्टेशन से चलायी गयी। यह गाड़ी नौतनवा-गोरखपुर के मध्य निरस्त रही।
– गोण्डा से 26 अगस्त, 2021 को प्रस्थान करने वाली 05376 गोण्डा-गोरखपुर डेमू विशेष गाड़ी आनन्दनगर स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट की गयी। यह गाड़ी आनन्दनगर से गोरखपुर के मध्य निरस्त रही।
– ऐशबाग से 26 अगस्त, 2021 को प्रस्थान करने वाली 05070 ऐषबाग-गोरखपुर विशेष गाड़ी बढ़नी स्टेषन पर शार्ट टर्मिनेट की गयी। यह गाड़ी बढ़नी से गोरखपुर के मध्य निरस्त रही।
– 26 अगस्त, 2021 को 02572 आनन्द विहार टर्मिनस-गोरखपुर हमसफर विशेष गाड़ी आनन्दनगर स्टेषन पर शार्ट टर्मिनेट की गयी। यह गाड़ी आनन्दनगर से गोरखपुर के मध्य निरस्त रही।
– गोरखपुर से 27 अगस्त, 2021 को प्रस्थान करने वाली 02571 गोरखपुर-आनन्द विहार टर्मिनस हमसफर विशेष गाड़ी गोरखपुर के स्थान पर आनन्दनगर स्टेशन से चलायी जायेगी। यह गाड़ी गोरखपुर-आनन्दनगर के मध्य निरस्त रहेगी।
– छपरा से 27 अगस्त, 2021 को प्रस्थान करने वाली 05105 छपरा-नौतनवा विशेष गाड़ी गोरखपुर स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट होगी। यह गाड़ी गोरखपुर-नौतनवा के मध्य निरस्त रहेगी।
– नौतनवा से 27 अगस्त, 2021 को प्रस्थान करने वाली 05106 नौतनवा-छपरा विशेष गाड़ी गोरखपुर स्टेशन से चलायी जायेगी। यह नौतनवा-गोरखपुर के मध्य निरस्त रहेगी।
– नौतनवा से 27 अगस्त, 2021 को प्रस्थान करने वाली 08202 नौतनवा-दुर्ग विशेष गाड़ी गोरखपुर स्टेशन से चलायी जायेगी। यह गाड़ी गोरखपुर-नौतनवा के मध्य निरस्त रहेगी।
– गोरखपुर से 27 अगस्त, 2021 को प्रस्थान करने वाली 05065 गोरखपुर-पनवेल विशेष गाड़ी आनन्दनगर स्टेशन से चलायी जायेगी। यह गाड़ी गोरखपुर-आनन्दनगर के मध्य निरस्त रहेगी।
– गोरखपुर से 27 अगस्त, 2021 को प्रस्थान करने वाली 05069 गोरखपुर-ऐषबाग विशेष गाड़ी बढ़नी स्टेशन से चलायी जायेगी। यह गाड़ी बढ़नी-गोरखपुर के मध्य निरस्त रहेगी।

मार्ग परिवर्तन-
– गोरखपुर से 26 अगस्त, 2021 को प्रस्थान करने वाली 05065 गोरखपुर-पनवेल विशेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग गोरखपुर-आनन्दनगर-बढ़नी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-बस्ती-गोण्डा के रास्ते चलायी गयी।

Exit mobile version