Site icon | छपरा टुडे डॉट कॉम | #ChhapraToday.com

जाति आधारित गणना का नगर आयुक्त ने किया औचक निरीक्षण

Chhapra: छपरा नगर निगम क्षेत्र में चल रहे जाति आधारित गणना का औचक निरीक्षण नगर आयुक्त सुमित कुमार के द्वारा किया गया।

इस दौरान वार्ड नंबर 26 से लेकर वार्ड 45 तक के नियुक्त सभी पर्वेक्षक एवं प्रगनक को सभी गणना ब्लॉक को पुरा करके कल तक प्रपत्र जमा करेंगे।

वार्ड 40 से 45 तक के प्रगनक का कार्य धीमी गति से चल रहा हैं।  वैसे प्रगनक को शो कॉज करने का आदेश दिया गया।

मालूम हो कि छपरा नगर निगम में 45 वार्ड को मिलाकर 290 गणना ब्लॉक बनाया गया है। इस कार्य को ससमय पुरा करने हेतु नगर आयुक्त ने शख्त आदेश दिया।  

निरीक्षण मे सिटी मैनेजर वेद प्रकाश वर्णवाल, नीरज झा उपस्थित थें।

Exit mobile version