Site icon | छपरा टुडे डॉट कॉम | #ChhapraToday.com

निर्धन, नि:सहाय के बीच ठंड से निजात दिलाने हेतु कंबल का किया गया वितरण

निर्धन, नि:सहाय के बीच ठंड से निजात दिलाने हेतु कंबल का किया गया वितरण

Chhapra: कड़ाके की ठंड से निजात दिलाने हेतु गरीब नि: सहाय व्यक्तियों को सामाजिक सुरक्षा कोषांग के माध्यम से कंबल का वितरण जिला पदाधिकारी अमन समीर के आदेशानुसार प्रारंभ किया गया।

जिला पदाधिकारी के आदेश के आलोक में अनुमंडल पदाधिकारी छपरा सदर, मढ़ौरा एवं सोनपुर के द्वारा रात्रि काल में स्वयं क्षेत्र भ्रमण कर जरूरतमंद गरीब नि: सहाय व्यक्तियों के बीच कंबल का वितरण किया गया।

जिला पदाधिकारी ने प्रभारी पदाधिकारी, आपदा प्रबंधन शाखा को शीतलहर के दौरान आम जनों के सुविधा हेतु प्रमुख चौक- चौराहा पर अलाव जलाने हेतु समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।

Exit mobile version