Site icon | छपरा टुडे डॉट कॉम | #ChhapraToday.com

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

Chhapra: पूर्वोत्तर के राज्य त्रिपुरा और नागालैंड में भारतीय जनता पार्टी की जीत से उत्साहित कार्यकर्ताओं ने रविवार को जश्न मनाया. सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शहर के नगरपालिका चौक पर एकत्र होकर जश्न मनाया. इस दौरान मिठाइयाँ बांटी गयी और पटाखे फोड़े गए.

भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सेंगर के ने कहा कि त्रिपुरा में मिली जीत ऐतिहासिक है. जल्द ही विजय को जारी रखते हुए अन्य राज्यों में भी भाजपा जीत दर्ज करेगी. वही प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक सिंह ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा चलायी जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी तक पहुँच रहा है. जिससे सभी राज्य में भाजपा को जनता का समर्थन मिल रहा है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की नीतियों और कुशल नेतृत्व का असर सम्पूर्ण भारत में दिख रहा है.

इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष वंशीधर तिवारी, रामदयाल शर्मा, जिला प्रवक्ता धर्मेन्द्र सिंह चौहान, रणजीत सिंह, जय राम सिंह, सत्यानन्द सिंह, अनिल सिंह, अन्नू सिंह, धीरज सिंह, राजेश फैशन, सुनील सिंह, आदित्य अग्रवाल समेत सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित थे.

Exit mobile version