Site icon | छपरा टुडे डॉट कॉम | #ChhapraToday.com

भाजपा जिला कार्यालय का हुआ उद्घाटन

Chhapra: भाजपा के नये जिला कार्यालय का वैदिक रीति रिवाज से उद्घाटन किया गया। बिहार के सह प्रभारी सह राज्य सभा सांसद दिपक प्रकाश एवं जिला अध्यक्ष रणजीत कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से उद्धघाटन किया।

उद्घाटन के  पश्चात सभी पदाधिकारियों एवं लोकसभा प्रबंध समिति की बैठक जिला अध्यक्ष रणजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें मुख्य अतिथि सांसद एवं बिहार के सह प्रभारी दिपक प्रकाश से संगठन के कार्यो की जानकारी ली तथा लाभार्थियों से ज्यादा से ज्यादा संपर्क करने को कहा।

बैठक में पूर्व विधायक विनय कुमार सिंह, विधायक सी एन गुप्ता, पूर्व विधायक ज्ञानचंद मांझी, पूर्व अध्यक्ष रमेश प्रसाद, पूर्व अध्यक्ष राष्ट्रीय परिषद सदस्य अशोक कुमार सिंह, पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किसान मोर्चा शैलेंद्र सेंगर, पूर्व अध्यक्ष वेद प्रकाश उपाध्याय, बंशीधर तिवारी, सिवान जिला प्रभारी लाल बाबू कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष तारा देवी, गायत्री देवी निरंजन शर्मा, महामंत्री विवेक कुमार सिंह, महामंत्री धमेंद्र साह, महामंत्री शत्रुघ्न भक्त मालाकार, मंत्री अर्जुन सिंह,अर्द्धेन्दु शेखर,रंजन यादव, मुख्य प्रवक्ता धर्मेंद्र चौहान,मीडिया प्रभारी बलवंत सिंह, अतिपिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष पप्पू चौहान, विधि प्रकोष्ठ मनोज कुमार सिंह, अनुरंजन कुमार, नगर अध्यक्ष राजेश फैशन, मंडल, अध्यक्ष रिंकू, चरणदास, शत्रुघ्न चौधरी, नंदन जायसवाल, अर्जुन सहित सभी मंडल अध्यक्ष एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

Exit mobile version