Site icon | छपरा टुडे डॉट कॉम | #ChhapraToday.com

भाजपा ने सीएम नीतीश कुमार एवं डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का पुतला फूंका

भाजपा ने सीएम नीतीश कुमार एवं डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का पुतला फूंका

Chhapra: छपरा भाजपा जिला इकाई के द्वारा नगर निकाय चुनाव में आरक्षण नीति को लेकर तथा उसके अधिकारों से वंचित रखने को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा उप मुख्य मंत्री तेजस्वी यादव का पुतला दहन नगर पालिका चौक पर किया गया.

रोष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री तथा उप मुख्य मंत्री के खिलाफ बिहार भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शुंभु तथा जिला भाजपा के अध्यक्ष रामदयाल शर्मा ने बताया है कि तकरीबन 4600 जनप्रतिनिधियों जो नगर निकाय आरक्षण नहीं कर पाने से वंचित हो गए हैं, अपने अधिकारों से वंचित रह गए हैं. यह सब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का खेल है.

मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शम्भु, जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा, पूर्व विधायक ज्ञानचंद मांझी, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजेश रमण, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष राज राजेंद्र, पूर्व अध्यक्ष रमेश प्रसाद, अशोक सिंह, महामन्त्री शान्तनु कुमार, मंत्री सत्यानंद सिंह, सुपन राय, इन्दर राय, जिला प्रवक्ता विवेक कुमार सिंह, जिला मीडिया प्रभारी संजय सिंह, श्याम बिहारी, अग्रवाल, रणजीत सिंह, राहुल राज सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया.

Exit mobile version