Site icon | छपरा टुडे डॉट कॉम | #ChhapraToday.com

राजेन्द्र सरोवर में स्नान करने के दौरान 12 वर्षीय लड़का डूबा

लगभग दो घंटे के खोजबीन के बाद मिला शव

दोस्तों के साथ राजेन्द्र सरोवर गया था साहेब

सीओ ने 4 लाख की सहायता राशि

Chhapra: नगर थाना स्थित राजेन्द्र सरोवर में शुक्रवार की संध्या नहाते समय एक 12 वर्षीय युवक की डूबकर मौत हो गयी. मृतक इमली मुहल्ला निवासी मेंहदी ईमाम का पुत्र साहेब अलाम बताया जाता है. ईद से पहले मौत की खबर मिलते ही घर मे कोहराम मच गया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार साहेब आलम घर से यह कहकर निकाला कि वो अपने दोस्तों के साथ ईद के लिए बाजार कपड़ा खरीदने जा रहा है. दोस्तों के साथ साहेब आलम राजेन्द्र सरोवर नहाने पहुंचा. सभी दोस्त नहा रहे थे तभी साहेब का चप्पल सरोवर की गहराई की ओर जाने लगा. चप्पल को बचाने में अपनी जान गवां बैठा.

राजेन्द्र सरोवर में डूबने की ख़बर मिलते ही गोताखोर अशोक कुमार अपने बचाव दल के साथ पहुंचे. कड़ी मशक्कत के बाद लगभग 2 घंटे में शव को खोज निकाला.

वहीं घटना स्थल पर पहुंचे सदर सीओ विजय कुमार सिंह ने बताया कि नहाने के क्रम में छप्पल को बचाने में लड़का डूब गया. सहायता राशि के रूप में 4 लाख रुपया तत्काल दिया जा रहा है.

Exit mobile version