Site icon | छपरा टुडे डॉट कॉम | #ChhapraToday.com

राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर बिहार के राज्यपाल नियुक्त, फागू चौहान को मेघालय के गवर्नर का दायित्व

राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर बिहार के राज्यपाल नियुक्त, फागू चौहान को मेघालय के गवर्नर का दायित्व

New Delhi: केंद्र सरकार ने 13 राज्यों के राज्यपाल, उपराज्यपालों का फेरबदल किया है.

देखिए सूची

(1) (रिटायर)लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक अरुणाचल प्रदेश के नए राज्यपाल बनाए गए.

(2) लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया.

(3) सीपी राधाकृष्णन को झारखंड का राज्यपाल बनाया गया.

(4) शिव प्रताप शुक्ल हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल नियुक्त किए गए.

(5) गुलाब चंद कटारिया को असम का राज्यपाल बनाया गया.

(6) जस्टिस (सेवानिवृत्त) एस अब्दुल नज़ीर आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बनाए गए.

(7) आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया.

(8) छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया.

(9) मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन को नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया.

(10) बिहार के राज्यपाल फागू चौहान को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया.

(11) हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया.

(12) झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया.

(13) ब्रिगेडियर बी.डी. मिश्रा (रिटायर), अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया.

Exit mobile version