Site icon | छपरा टुडे डॉट कॉम | #ChhapraToday.com

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित करने की घोषणा

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित करने की घोषणा

New Delhi: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर को केंद्र सरकार ने भारत रत्न देने की घोषणा की है.

पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न सम्मान मिलेगा.

कर्पूरी ठाकुर की 24 जनवरी को जयंती है। जयंती के एक दिन पूर्व भारत सरकार ने उन्हें भारत रत्न देने की घोषणा की है।

कर्पूरी ठाकुर को ‘जननायक’ के नाम से जाना जाता है। वह दो बार कुछ समय के लिए बिहार के मुख्यमंत्री बने थे। मुख्यमंत्री के रूप में उनका पहला कार्यकाल दिसंबर 1970 से जून 1971 तक चला था और इसके बाद वह दिसंबर 1977 से अप्रैल 1979 तक सीएम पद पर रहे थे. पहली बार वह सोशलिस्ट पार्टी और भारतीय क्रांति दल की सरकार में सीएम बने थे और दूसरी बार जनता पार्टी की सरकार में मुख्यमंत्री बने थे।

Exit mobile version