प्रदीप रावत होंगे चीन में भारतीय राजदूत

प्रदीप रावत होंगे चीन में भारतीय राजदूत

नई दिल्ली: वर्तमान में नीदरलैंड में भारत के राजदूत प्रदीप कुमार रावत चीन में भारत के अगले राजदूत होंगे। वह जल्द ही अपनी जिम्मेदारी संभाल लेंगे। विदेश मंत्रालय ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।

प्रदीप कुमार रावत 1990 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी हैं। वह चीन की मंडारिन भाषा जानते हैं और हांगकांग तथा बीजिंग में 1992 और 1997 में भारतीय मिशन में सेवायें दे चुके हैं। इसके बाद उन्होंने तीन साल पूर्वी एशिया डिविजन में काम किया है। वह बीजिंग में 2003 में काउंसलर रहे हैं।

2007 में अपने कार्यकाल तक वह भारतीय मिशन के उप प्रमुख रहे हैं। वह 2014 से 2017 तक विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव (पूर्वी एशिया) रहे थे। इसके बाद 2017 से 2020 तक इंडोनेशिया में भारत के राजदूत रहे। इसी साल जनवरी से उनकी नीदरलैंड में नियुक्ति हुई थी।

उल्लेखनीय है कि भारत और चीन के बीच वर्तमान में पूर्वी लद्दाख में जारी सैन्य संघर्ष को देखते हुए उनकी नियुक्ति काफी अहम मानी जा रही है।

0Shares
A valid URL was not provided.

छपरा टुडे डॉट कॉम की खबरों को Facebook पर पढ़ने कर लिए @ChhapraToday पर Like करे. हमें ट्विटर पर @ChhapraToday पर Follow करें. Video न्यूज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को @ChhapraToday पर Subscribe करें