एंटोनियो गुटेरेस फिर बने संयुक्त राष्ट्र महासचिव

एंटोनियो गुटेरेस फिर बने संयुक्त राष्ट्र महासचिव

नई दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इस विश्व संस्था के महासचिव पद पर एंटोनियो गुटेरेस की दोबारा नियुक्ति की है। उनका दूसरा कार्यकाल एक जनवरी 2022 से शुरू होगा।

भारत के साथ इजराइल के होंगे बेहतर रणनीतिक रिश्ते, नए प्रधानमंत्री बेनेट का ऐलान

गुटेरेस के नाम का प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सर्वसम्मति से मंजूर किया गया था। एंटोनियो गुटेरेस की पुनर्नियुक्ति की घोषणा महासभा के मौजूदा अध्यक्ष तुर्की के वोल्कन बोजकिर ने की। उन्होंने एंटोनियो गुटेरेस को महासचिव पद की शपथ भी दिलवाई।

पुर्तगाल के 72 वर्षीय गुटेरेस 31 दिसंबर 2026 तक इस पद पर रहेंगे एंटोनियो गुटेरेस ने अपनी पुनर्नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनपर विश्वास जताने के लिए विश्व समुदाय का आभार व्यक्त किया।

0Shares
Prev 1 of 234 Next
Prev 1 of 234 Next

छपरा टुडे डॉट कॉम की खबरों को Facebook पर पढ़ने कर लिए @ChhapraToday पर Like करे. हमें ट्विटर पर @ChhapraToday पर Follow करें. Video न्यूज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को @ChhapraToday पर Subscribe करें