अंकारा (तुर्किये)/दमिश्क (सीरिया): तुर्किये-सीरिया में एक बार फिर सोमवार को शक्तिशाली भूकंप के दो झटके महसूस किए गए। भूकंप तुर्किये-सीरिया सीमा क्षेत्र में जमीन पर दो किलोमीटर (1.2 मील) की गहराई में आया। यूरोपीय भू-मध्यसागरीय भूकंपीय केंद्र ने कहा है कि रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.4 रही। इससे कई इमारतों को नुकसान पहुंचा और तीन लोगों की मौत हुई है। भूकंप के झटके लेबनान और मिस्र में भी महसूस किए गए।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले 6 फरवरी को तुर्किये और सीरिया में आए भूकंप से भारी तबाही हुई है। सोमवार आए भूकंप से राहत कार्य में बाधा आई है। साथ ही तीन लोगों की मौत हो गई और 213 लोग घायल हो गए हैं। तुर्किये और सीरिया में अब तक 32 आफ्टर शॉक्स आ चुके हैं।
तुर्किये की आपदा एजेंसी के अनुसार दक्षिणी हटे प्रांत के समंदाग में 5.8 तीव्रता तो अंताक्य में 6.4 तीव्रता का भूकंप आया है। बीते दिनों आए जोरदार भूकंप के चलते लोग अभी भी दहशत में हैं। आज 6.4 के भूकंप के आने के तुरंत बाद लोग अपने घरों से बाहर आ गए और चारों ओर अफरा तफरी मच गई। भूकंप के झटके मिस्र और लेबनान में भी महसूस किए गए। तुर्किये-सीरिया में 6 फरवरी को आए भूकंप में अब तक 45,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। मौत का आंकड़ा हर रोज बढ़ रहा है।
-
महेंद्र मिश्र जयंती समारोह में दीपाली सहाय के गीतों पर झूमे श्रोता
-
पंडित महेंद्र मिश्र के जीवन पर आधारित दुर्लभ चित्रों की लगाई गई प्रदर्शनी
-
भोजपुरी कविता संग्रह "मति हेराईल रहे" का हुआ विमोचन
-
प्रसिद्ध गायिका दीपाली सहाय से Exclusive बातचीत
-
महेंद्र मिश्र जयंती समारोह में दीपाली सहाय के गीतों पर झूमे श्रोता
-
सारण जिले के प्रखंडों में चापानलों की मरम्मती के लिए मरम्मती दल को जिलाधिकारी ने किया रवाना.
-
JPU के सीनेट की बैठक में पहुंचे राज्यपाल, कहा शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर किए जायेंगे प्रयास
-
सुनील राय अपहरण कांड: सकुशल बरामदगी के बाद क्या कहा पीड़ित राजद नेता और पुलिस कप्तान ने, देखिए
-
श्रीराम जन्मोत्सव समिति निकालेगी भव्य शोभा यात्रा
-
अपहृत राजद नेता सुनील राय को पुलिस ने किया सकुशल बरामद, दो अपराधियों की भी हुई गिरफ्तारी.