पटना, 6 अगस्त (हि.स.)। बिहार में एक बार फिर से मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। राजधानी पटना समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में छिटपुट बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों तक राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, अगले 24 घंटे के भीतर राजधानी समेत राज्य के अन्य जिलों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने मंगलवार को राज्य के 6 जिलों वैशाली, सारण, सीवान, गोपालगंज, किशनगंज और भोजपुर में भारी बारिश को लेकर य़ेलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने बारिश के दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है और कहा है कि जरुरत पड़ने पर ही बारिश के दौरान घर से बाहर निकलें और आपदा प्रबंधन विभाग की तरफ से जारी निर्देशों को पालन करें। बता दें कि पिछले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हुई है, जिससे मौसम में बदलाव देखा जा रह है।

सुवा, 06 अगस्त (हि.स.)। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपनी तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में फिजी की राजधानी सुवा में हैं। फिजी के राष्ट्रपति रातू विलियामे मैवलीली कटोनिवेरे ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी से सम्मानित किया। यह फिजी का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि यह सम्मान भारत और फिजी के बीच मित्रता के गहरे संबंधों का परिचायक है। यह सचित्र विवरण भारत की राष्ट्रपति के एक्स हैंडल पर साझा किया गया है।

द्रौपदी मुर्मू का सुवा पहुंचने पर फिजी के प्रधानमंत्री सीटिवेनी राबुका ने जोरदार स्वागत किया। राष्ट्रपति फिजी के बाद न्यूजीलैंड और तिमोर-लेस्ते जाएंगी। किसी भारतीय राष्ट्राध्यक्ष की फिजी और तिमोर-लेस्ते की पहली यात्रा है। इस यात्रा से दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक संबंधों को और मजबूती मिलेगी।

विदेश मंत्रालय के सचिव जयदीप मजूमदार ने पिछले दिनों नई दिल्‍ली में राष्ट्रपति की यात्रा का ब्यौरा साझा किया था। इसमें कहा गया था कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पांच से 10 अगस्‍त तक तीन देशों फिजी, न्‍यूजीलैंड और तिमोर-लेस्‍ते की यात्रा पर रहेंगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक्‍ट ईस्‍ट नीति के अंतर्गत दक्षिण-पूर्व एशिया और प्रशांत क्षेत्र पर भारत ने विशेष रूप से ध्‍यान केन्द्रित किया है। यह तीनों देश भारत की एक्‍ट ईस्‍ट नीति के तहत आते है। भारत और फिजी के बीच राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे हो गए हैं। भारत, फिजी का प्रमुख विकास भागीदार रहा है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने रविवार को एक्स पर कहा कि एक्ट ईस्ट नीति को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू फिजी, न्यूजीलैंड और तिमोर-लेस्ते की तीन देशों की यात्रा पर रवाना हुईं। पहले चरण में राष्ट्रपति फिजी की राजकीय यात्रा पर रहेंगी। यह यात्रा दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक संबंधों को और मजबूती प्रदान करेगी। राष्‍ट्रपति फिजी की संसद को भी संबोधित करेंगी। उनका भारतीय समुदाय के लोगों के साथ बातचीत करने का भी कार्यक्रम है।

यात्रा के दूसरे चरण में राष्ट्रपति आठ और नौ अगस्त को न्यूजीलैंड जाएंगी। इस दौरान वे गवर्नर जनरल सिंडी किरो के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगी और प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन से मुलाकात करेंगी। राष्ट्रपति, वेलिंगटन में एक अंतरराष्ट्रीय शिक्षा सम्मेलन को भी संबोधित करेंगी और ऑकलैंड में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करेंगी। यात्रा के अंतिम चरण में राष्ट्रपति 10 अगस्त को तिमोर-लेस्ते जाएंगी।

आज का पंचांग
दिनांक 06/08 /2024 मंगलवार
श्रावण शुकाल्पक्ष द्वितीया
संध्या :07:52 द्वितीया
नक्षत्र मघा
दोपहर 05:44 उपरांत पूर्वाफाल्गुन
विक्रम सम्वत :2081
चन्द्र राशि सिह
सूर्योदय 05:19 सुबह
सूर्यास्त :06:32 संध्या,
चंद्रोदय : 06:43 सुबह
चंद्रास्त 07:52 संध्या
ऋतू : वर्षा
चौघडिया,दिन
चौघड़िया :
रोग 05:19 सुबह 06:58 सुबह,
उद्देग 06:58 सुबह 08:37 सुबह
चर 08:37 सुबह 10:16 सुबह
लाभ 10:16 सुबह 11:55 सुबह
अमृत 11:55 सुबह 01:34 दोपहर
काल 01:34 दोपहर 03:13 दोपहर
शुभ 03:13 दोपहर 04: 53 संध्या
रोग 04:53 संध्या 06:32 संध्या
लगन :कर्क
सुबह 06:08 उपरांत सिंह लगन
राहुकाल
दोपहर 03:13 से 04:53 दोपहर
अभिजित मुहूर्त
सुबह 11:29 से 12:22 दोपहर
दिशाशूल उत्तर
यात्रा विचार :आज कही यात्रा पर जाने के पहले राई खाकर यात्रा करे यात्रा पूर्ण होगा.
आज का राशिफल
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। रोजगार की चिंता रह सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मानसिक दृढ़ता से निर्णय लेकर कार्य करना चाहिए।
लकी नंबर 3 लकी कलर केशरी
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
शत्रु परास्त होंगे। भूमि व भवन की खरीद-फरोख्त हो सकती है। रोजगार मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। नवीन गतिविधियां लाभकारी रहेंगी। व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा।
लकी नंबर 5 लकी कलर हरा
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
परिवार की चिंता रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। परोपकार करके मानसिक सुख अर्जित करेंगे। व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी। पारिवारिक, मांगलिक कार्य की योजना बनेगी।
लकी नंबर 3 लकी कलर आसमानी
कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
फालतू खर्च होगा। अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार मिलेंगे। मान बढ़ेगा। विवाद न करें। आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना है। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। व्ययों में कमी करना चाहिए।
लकी नंबर सफेद लकी कलर केशरी
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
फालतू खर्च होगा। अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार मिलेंगे। मान बढ़ेगा। विवाद न करें। आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना है। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। व्ययों में कमी करना चाहिए। व्यापार अच्छा चलेगा।
लकी नंबर 9 लकी कलर फिरोजी

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
पुराना रोग उभर सकता है। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। आय में कमी रहेगी। धैर्य रखें। स्वास्थ्य की समस्या हल होगी। ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ेगी। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें।
लकी नंबर 6 लकी कलर महरुम

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
नई योजना बनेगी। कार्य का विस्तार होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। काम के प्रति दृढ़ता से कार्य में अनुकूल सफलता मिल सकेगी। पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा।
लकी नंबर 8 लकी कलर बैंगनी
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। नौकरी में तबादला तथा पदोन्नति के योग हैं।
लकी नंबर 2 लकी कलर गुलाबी
धनु(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
कुसंगति से बचें। लेन-देन में सावधानी रखें। शारीरिक कष्ट संभव है। व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा। विवाद न करें। सार्वजनिक कार्यों में समय व्यतीत होगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
लकी नंबर 2 लकी कलर लाल

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
सुख के साधन जुटेंगे। प्रयास सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में मनचाही पदोन्नति मिलने के योग बनेंगे। धर्म के कार्यों में रुचि आपके मनोबल को ऊंचा करेगी।
लकी नंबर 7 लकी कलर महरुम

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
सुख के साधन जुटेंगे। प्रयास सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में मनचाही पदोन्नति मिलने के योग बनेंगे। धर्म के कार्यों में रुचि आपके मनोबल को ऊंचा करेगी।
लकी नंबर 1 लकी कलर पिला
मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा सफल रहेगी। लाभ होगा। उत्तम मनोबल आपकी सभी समस्याओं को हल कर देगा। प्रतिष्ठित जनों से मेलजोल बढ़ेगा।
लकी नंबर 4 लकी कलर भुरा
🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

नई दिल्ली, 05 अगस्त (हि.स.)। पड़ोसी देश बांग्लादेश में हिंसा और बदले राजनीतिक हालात को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने आधिकारिक आवास पर उच्चस्तरीय बैठक की। पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति की इस उच्चस्तरीय बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के अलावा कई उच्च अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में बांग्लादेश के हालात पर गहन मंथन हुआ। इस दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने प्रधानमंत्री मोदी को भारत आईं शेख हसीना के साथ हुई बैठक के बारे में जानकारी दी। वहीं, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बांग्लादेश के वर्तमान राजनीतिक हालात और वहां जारी लगातार हिंसा की स्थिति के बारे में बात रखी।

इससे पहले, बांग्लादेश में नौकरी में आरक्षण समाप्त करने की मांग को लेकर छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया, जो बाद में हिंसा में तब्दील हो गया। हिंसा और बिगड़ते राजनीतिक हालात को देखते हुए शेख हसीना ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देकर देश छोड़कर भारत आ गईं। उनका विमान दिल्ली के निकट गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर उतरा।

नई दिल्ली, 5 अगस्त (हि.स.)। पड़ोसी देश बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद भारत में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर कल इस संबंध में संसद में बयान दे सकते हैं।

इसी बीच सूत्रों के अनुसार राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने हिंडन एयरबेस पर बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से मुलाकात की। भारतीय वायु सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियां ​​उन्हें सुरक्षा प्रदान कर रही हैं और उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाया जा रहा है।

बांग्लादेश की वर्तमान स्थिति और हिंडन एयर बेस पर उनकी भविष्य की कार्रवाई पर चर्चा हुई है। मौजूदा घटनाक्रम को देखते हुए भारतीय वायुसेना ने हर पूर्वी सेक्टर में अपने जवानों को अलर्ट पर रखा है।

बांग्लादेश के घटनाक्रम पर सोमवार शाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर की मुलाकात हुई। कल विदेश मंत्री जयशंकर बांग्लादेश की मौजूदा स्थिति पर संसद में बयान दे सकते हैं। इस बीच नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा में विदेश मंत्री से मुलाकात की और बांग्लादेश में हाल के घटनाक्रम पर चर्चा की।

-भारत के लड़ाकू विमानों ने शेख हसीना के विमान को अपनी हवाई निगरानी में रखा
– भारत-बांग्लादेश सीमा पर हाई अलर्ट, दिल्ली में बांग्लादेश हाई कमीशन की सुरक्षा बढ़ी

नई दिल्ली, 05 अगस्त (हि.स.)। भारतीय वायु सेना के हिंडन एयरबेस पर उतरे बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के सी-130जे हरक्युलिस विमान पर भारतीय सुरक्षा एजेंसियों का सख्त पहरा है। बांग्लादेशी वायु सेना का यह विमान भारतीय वायु सेना के सी-17 और सी-130जे सुपर हरक्यूलिस विमान हैंगर के पास खड़ा किया गया है।

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना पद से इस्तीफा देने के बाद पीएम हाउस ‘बंग भवन’ से एक मोटरसाइकिल से रवाना हुईं। इसके बाद उन्होंने अपनी बहन के साथ ढाका से बांग्लादेशी एमआई-17 हेलीकॉप्टर में उड़ान भरी लेकिन उनका गंतव्य नहीं बताया गया। हालांकि, ढाका से रवाना होने के बाद उनके भारत आने की संभावना जताई गई थी लेकिन जब दोपहर बाद उनका हेलीकॉप्टर त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में उतरा तो इसकी पुष्टि हो गई। बांग्लादेश में कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए बीएसएफ ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर हाई अलर्ट जारी कर दिया और बीएसएफ के महानिदेशक दलजीत चौधरी भी कोलकाता पहुंच गए।

शेख हसीना अगरतला से बांग्लादेशी वायु सेना के सी-130जे हरक्युलिस विमान के जरिये नई दिल्ली की ओर रवाना हुईं। उसके बाद राजधानी दिल्ली में बांग्लादेश हाई कमीशन की सुरक्षा बढ़ा दी गई। यहां कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए बांग्लादेश हाई कमीशन के गेट पर चाणक्यपुरी पुलिस स्टेशन के 20 से अधिक कर्मचारियों को तैनात कर दिया गया और पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करके बांग्लादेश के हालात पर अपडेट दिया। नई दिल्ली में हुई उच्च स्तरीय बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी शामिल हुए, जिसके बाद मित्र देश बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना के विमान को वायु सेना के हिंडन एयरबेस पर उतारने के बारे में चर्चा हुई।

शेख हसीना के परिवहन विमान को फ्लाइट AJAX1431 का नाम देकर उसकी भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने भी लाइव ट्रैकिंग की। उनका विमान पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश के वायु क्षेत्र से होते हुए दिल्ली की ओर आते हुए ट्रैक किया गया। शेख हसीना के परिवहन विमान को फ्लाइट AJAX1431 का नाम देकर उसकी भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने भी लाइव ट्रैकिंग की। उनका विमान पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश के वायु क्षेत्र से होते हुए दिल्ली की ओर आते हुए ट्रैक किया गया। हालांकि उत्तर प्रदेश के वायु क्षेत्र में आने पर फ्लाइट राडार 24 ने सुरक्षा के मद्देनजर लाइव ट्रैकिंग बंद कर दिया।

इस दौरान भारतीय वायु सेना और सुरक्षा एजेंसियों ने सभी राडार सक्रिय करके भारतीय वायु क्षेत्र में प्रवेश से लेकर गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस तक शेख हसीना के विमान की गतिविधियों पर नजर रखी। शेख हसीना को लेकर आ रहे सी-130जे विमान को हिंडन एयर बेस पर उतारने के लिए प्राथमिकता दी गई। आखिरकार उनका विमान शाम 5:36 बजे हिंडन एयरबेस पर लैंड किया, जहां एयरफोर्स के वरिष्ठ अधिकारियों ने शेख हसीना का स्वागत किया। इसके बाद शाम को शेख हसीना से मिलने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल हिंडन एयर बेस पहुंचे।

महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

इसुआपुर: थाना क्षेत्र के गमहरिया गांव में महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया.

इस संबध में बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र के गमहरिया गांव में महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की गुप्त सूचना पुलिस को मिली. जिसके बाद हरकत में आते हुए पुलिस ने गम्हरिया गांव पहुंच इसकी सत्यता जानी. जिसमे गम्हारिया गांव निवासी सुमेर सिंह की पत्नी 29 वर्षीय सुमित सिंह द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया.

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया गया. वही आगे की जांच शुरू कर दी. वही इस घटना में थानाध्यक्ष कमल कुमार राम ने बताया कि पुलिस को सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे में ले लिया तथा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है.

बताते चले की मृतका की एक 6 वर्ष का बच्चा भी है. वही इस घटना के बाद गांव में तरह तरह की चर्चाएं जोरों पर है.

इसुआपुर में वन विभाग ने बांटे फलदार पौधे 

इसुआपुर : पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग सारण वन प्रमंडल के बैनर तले प्रखंड के आतानगर पंचायत भवन पर शिविर लगाकर फलदार पौधों का नि:शुल्क वितरण किया गया। इस मौके पर भग वनों के क्षेत्र पदाधिकारी मशरक प्रवीण कुमार गुप्ता ने कहा कि वन एवं पौधों की धड़ल्ले से हो रही कटाई से प्रकृति का संतुलन खतरे में पड़ गया है।

वायुमंडल में ऑक्सीजन की कमी हो रही है। जिससे हमें कई तरह की बीमारियां भी हो रही है। इसको लेकर सरकार ने युद्ध स्तर पर अभियान चला रखा है।इसी अभियान के तहत वन विभाग के माध्यम से आद्रभूमि पर पौधारोपण करने का लक्ष्य रखा गया है। इन पौधों से हमें मौसमी कल भी प्राप्त होंगे।

जिससे हमारा स्वास्थ्य लाभ होगा। शिविर में पहुंचे लोगों के बीच सैकड़ों पौधों का वितरण किया गया। मौके पर वनपाल धर्मेंद्र कुमार राय, वनरक्षी कृष्णा प्रसाद, वनकर्मी सुशील सिंह,परमेश्वर राम आदि थे।

अपडेट: किशनगंज से पूर्णिया जा रही यात्री बस में लगी आग

किशनगंज:  सिलीगुड़ी से पूर्णिया जा रही समीर बस में अचानक आग लग गई। बस में करीब 25 यात्री सवार थे। बस जैसे ही खगड़ा ओवरब्रिज पर पहुंची गियर बॉक्स से अचानक धुआं निकलने लगा। धीरे-धीरे बस में आग लगने लगी। यात्रियों ने बताया कि खिड़कियों से कूदकर लोगों ने अपनी जान बचाई। बच्चों को भी खिड़कियों से बाहर निकाला गया। मामला खगड़ा ओवरब्रिज एनएच-27 का है। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बस में आग की सूचना सदर थाने की पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह से खाक हो चुकी थी।

बस करीब 1 बजे सिलीगुड़ी से किशनगंज बस स्टैंड पर पहुंची थी। बस वातानुकूलित थी। किशनगंज बस स्टैंड से पूर्णिया के लिए खुली थी। गाड़ी में सफर कर रहे यात्रियों ने बताया कि ओवरब्रिज पर पहुंचते ही बस रुक गई। आगे किसी ने देखा कि धुआं निकल रहा है। ड्राइवर और खलासी कोई नहीं था। हमने अपनी जान बचाने के लिए सामने वाले को धक्का मारा। लोग जल्दी से उतरने की कोशिश में थे। कई लोग खिड़की से कूदे। बच्चों को भी खिड़की से निकाला गया। ड्राइवर ने बस एकदम साइड कर दी थी, इसलिए उतरने में भी परेशानी हुई। पीछे से धुआं निकलने लगा। बस में करीब 25 यात्री सवार थे और ये पूर्णिया जा रहे थे।

स्थानीय लोगो ने बताया कि बस पूर्णिया जा रही थी। आधे घंटे तक बस जलती रही। हमने फायर बिग्रेड को सूचना दी। कई बार कॉल किया तो फोन रिसीव नहीं किया गया। बस में कई लोग सवार थे। सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बस 1 बजकर 15 मिनट पर किशनगंज बस स्टैंड से निकली।एनएच-27 पर पहुंचते ही 1 बजकर 25 मिनट पर आग लग गई। 2 बजकर 10 मिनट पर दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए। लगभग आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अस्पताल में 2 लोगों को भर्ती कराया गया है। यह फिलहाल, सुरक्षित बताए गए है। स्थानीय लोगों की माने तो शॉर्ट सर्किट के कारण ये आग लगी है।

अंर्तराज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार, 34 मोबाइल एवं एक लैपटाॅप बरामद

पूर्वी चंपारण: जिले के बंजरिया थाना पुलिस ने बीती देर रात चेकिंग के दौरान खढवा पुल के समीप राष्ट्रीय उच्च पथ 28 पर चोरी के 34 मोबाइल एवं एक लैपटाॅप के साथ एक अंर्तराज्यीय शातिर चोर को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने इसके पास से छह मोबाइल सिम भी बरामद किया है।पकड़ा गया चोर आदापुर थाना क्षेत्र का निजामुल हक बताया गया है।

सोमवार को इसकी जानकारी देते हुए एएसपी शिखर चौधरी ने बताया कि पकड़ा गया शातिर चोर ने पूछताछ के क्रम में बताया कि दिल्ली से मोबाइल चोरी कर बिहार व नेपाल में बेचने का काम करता है। इसका अपराधिक रिकार्ड खंगालने के बाद जानकारी मिला है कि इसके उपर दिल्ली में चोरी के कई मामले दर्ज है और दिल्ली पुलिस इसे पकड़ने के लिए दबिश भी दे चुकी है लेकिन असफल रही। फिलहाल इसके उपर बंजरिया थाना में मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।