Site icon | छपरा टुडे डॉट कॉम | #ChhapraToday.com

सानिया-मार्टिना की जोड़ी ने जीता ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब

भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और मार्टिना हिंगिस की जोड़ी पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन चैम्पियन बनी है. सानिया और हिंगिस की वर्ल्ड नंबर वन जोड़ी ने चेक गणराज्य की एंद्रिया लावाच्कोवा और लूसी राडेका की जोड़ी को 7-5, 6-3 से हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब अपने नाम किया.


सानिया-हिंगिस की जोड़ी ने एक साथ तीसरा ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम कर लिया है, जिससे उनकी हैट्रिक हो गई है.

सानिया के ग्रैंड स्लैम खिताब
2016 ऑस्ट्रेलियन ओपन – सानिया मिर्जा-मार्टिना हिंगिस
2015 विम्बलडन – सानिया मिर्जा-मार्टिना हिंगिस
2015 यूएस ओपन – सानिया मिर्जा-मार्टिना हिंगिस
2009 ऑस्ट्रेलियन ओपन – सानिया मिर्जा-महेश भूपति
2012 फ्रेंच ओपन – सानिया मिर्ज़ा-महेश भूपति
2014 यूएस ओपन – सानिया मिर्जा-ब्रूनो सोआरेस

Exit mobile version