Site icon | छपरा टुडे डॉट कॉम | #ChhapraToday.com

200 छक्के जड़ने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बने धोनी

नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में महेंद्र सिंह धोनी ने अपने करियर का 10वां शतक जड़ा. धोनी ने अपनी इस पारी के दौरान धोनी ने घरेलू जमीन पर वनडे में 4000 रन पूरे किए.

अपनी पारी के दौरान धोनी ने 10 चौके और छह छक्के जड़े. इस पारी में धोनी का तीसरा छक्का वनडे में उनका 200वां छक्का भी बना. धोनी 200 छक्के जड़ने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर हैं. वनडे क्रिकेटर में अब शाहिद अफरीदी (251), सनथ जयसूर्या (270), क्रिस गेल (238) के बाद धोनी 203 छक्कों के साथ ब्रेंडन मैकलम के आगे खड़े हुए हैं.

Exit mobile version