ओलंपिक: भारतीय खेल प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी, स्वर्ण में बदल सकता है मीराबाई चानू का रजत पदक

ओलंपिक: भारतीय खेल प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी, स्वर्ण में बदल सकता है मीराबाई चानू का रजत पदक

टोक्यो: टोक्यो ओलंपिक से एक ऐसी खबर आ रही है,जिससे 135 करोड़ भारतीयों की खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। भारोत्तोलन में 49 किलोग्राम वर्ग में मीराबाई चानू ने रजत पदक जीता था।दरअसल अब चानू का पदक सोने में तब्दील हो सकता है। क्योंकि चीनी खिलाड़ी होऊ झिऊई पर डोपिंग का शक है। होउ झिऊई आज अपने देश लौटने वाली थी। लेकिन उन्हें रोककर रखा गया है। ओलंपिक में ऐसा पहले भी हो चुका है। जब डोपिंग में फंसने के कारण खिलाड़ी का पदक छीना जा चुका है। उसैन बोल्ट का एक स्वर्ण पदक इसलिए वापस ले लिया गया था,क्योंकि उनकी टीम का एक सदस्य डोपिंग में फेल हो गया है।

हालांकि भारतीय प्रतिनिधिमंडल अभी इसके बारे में कुछ भी नही कह रहा है।

अगर मीराबाई के पदक का रंग बदलता है, तो ये सोने पे सुहागा होगा क्योंकि वह व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारत की दूसरी खिलाड़ी होंगी। इससे पहले सिर्फ अभिनव बिंद्रा ने 2008 ओलंपिक शूटिंग में सोने का तमगा हासिल कर चुके हैं।

मीराबाई चानू ने 21 साल बाद भारोत्तोलन स्पर्धा में पदक हासिल किया। इससे पहले 2000 में कर्णम मल्लेश्वरी ने सिडनी ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था।

मीराबाई चानू ने 202 किलोग्राम वजन उठाकर रजत पदक जीता था।

2016 रियो ओलंपिक में मीराबाई चानू पहले दौर में ही बाहर हो गई थी। पर इस बार उन्होंने हार नही मानी।

0Shares
A valid URL was not provided.

छपरा टुडे डॉट कॉम की खबरों को Facebook पर पढ़ने कर लिए @ChhapraToday पर Like करे. हमें ट्विटर पर @ChhapraToday पर Follow करें. Video न्यूज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को @ChhapraToday पर Subscribe करें