Site icon | छपरा टुडे डॉट कॉम | #ChhapraToday.com

चार सितम्बर को बिहार गौरव सम्मान से सम्मानित होंगे बिहार के चार प्रतिभावान खिलाड़ी

पटना, 2 सितंबर (हि.स.)। बिहार भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में चार सितम्बर को प्रतिभावान खिलाड़ी सम्मान समारोह का आयोजन होगा। इसमें बिहार के 43 खेलों के 160 खिलाड़ियों को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा, अंतरराष्ट्रीय शूटर और विधायक श्रेयसी सिंह सम्मानित करेंगे।

भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के संयोजक सतीश राजू ने शनिवार को यहां बताया कि प्रतिभावान खिलाड़ी सम्मान समारोह में वरीय क्रिकेट प्रशिक्षक और अधिकारी एमएस प्रसाद, पवन कुमार, क्रिकेट खिलाड़ी ईशान किशन और एनआईएस कोच अभिनव कुमार सिंह को बिहार गौरव सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

संयोजक सतीश राजू ने बताया कि राज्य के सभी जिलों के 160 खिलाड़ी सम्मानित होंगे, जिन्होंने राष्ट्रीय और अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा का प्रदर्शन कर राज्य का मान बढ़ाया है। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा और सम्मानित अतिथि होंगी भाजपा विधायक और अन्तरराष्ट्रीय शूटर श्रेयसी सिंह। खेलों में सॉफ्टबॉल, कराटे, महिला व पुरुष क्रिकेट, स्विमिंग, बॉक्सिंग जैसे प्रमुख खेलों के खिलाड़ी शामिल होंगे।

खिलाड़ियों के नामों की घोषणा करते हुए सतीश राजू ने कहा कि चार सितम्बर को अपराह्न दो बजे से भाजपा कार्यालय स्थित अटल सभागार में सम्मान समारोह आयोजित की जायेगी। इसके लिए धीरेन्द्र सिन्हा को संयोजक, राजीव रंजन यादव तथा समृद्ध वर्मा को सह संयोजक एवं विकास सिंह को व्यवस्था प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

ये खिलाड़ी होंगे सम्मानित
अधिकारी एमएम प्रसाद (वरीय प्रशिक्षक (क्रिकेट)
प्रणव पाण्डेय एवं सुचित्रा पाण्डेय (ईशान किशन)
पवन कुमार (कोच एवं प्रशिक्षक क्रिकेट)
अभिनव कुमार सिंह, एनआईएस कोच (कबड्डी)

Exit mobile version