Site icon | छपरा टुडे डॉट कॉम | #ChhapraToday.com

राष्ट्रमंडल खेल: भारोत्तोलक विकास ठाकुर ने 96 किग्रा वर्ग में जीता रजत पदक

बर्मिंघम: भारतीय हैवीवेट भारोत्तोलक विकास ठाकुर ने मंगलवार को यहां पुरुषों के 96 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीतकर राष्ट्रमंडल खेलों में एक और पदक अपने नाम किया। अनुभवी ठाकुर ने कुल 346 किग्रा (155 किग्रा 191 किग्रा) उठाकर दूसरा स्थान हासिल किया और तीन संस्करणों में अपना तीसरा सीडब्ल्यूजी पदक जीता।

यह ठाकुर का दूसरा रजत था, वह 2014 ग्लासगो संस्करण में भी दूसरे स्थान पर रहे था। गोल्ड कोस्ट में उन्होंने कांस्य पदक के साथ वापसी की थी। समोआ के डॉन ओपेलोगे 381 किग्रा (171 किग्रा 210 किग्रा) ने रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन के साथ स्वर्ण पदक जीता।

फिजी की तनिएला तुईसुवा रैनिबोगी ने 343 किग्रा (155 किग्रा 188 किग्रा) के कुल प्रयास के साथ कांस्य पदक जीता। बता दें कि भारत ने अब तक इन खेलों में 12 पदक जीत लिए हैं, जिनमें 5 स्वर्ण, 4 रजत और तीन कांस्य पदक शामिल है।

Exit mobile version