Patna: बिहार सरकार जल्द ही एक ऐसा पोर्टल लॉन्च करने जा रही है जिस पर राज्य सरकार की 300 से अधिक सेवाओं और योजनाओं का लाभ एक ही जगह मिल सकेगा। इस पोर्टल को जल्द ही तैयार कर लिया जाएगा। इस पोर्टल का नाम “बिहार वन” दिया गया है।
बिहार सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री कृष्ण कुमार मंटू ने यह जानकारी विधान परिषद में सदस्य नीरज कुमार के तारांकित प्रश्न के उत्तर में दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत की संकल्पना को यह परियोजना साकार करेगा। यह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इसके जरिए सभी व्यक्ति का नाम, पता, आवासीय, जाति, आय, शिक्षा समेत सभी दस्तावेज एक ही जगह उपलब्ध होंगे। कोई भी आवेदन देने पर एक क्लिक में जानकारी मिलेगी। जांच के लिए किसी भी कर्मचारी, अधिकारी के पास नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यह योजना बिहार की प्रगति में सहायक सिद्ध होगा।
सभी दस्तावेज होंगे ऑनलाइन
राज्य सरकार की 300 से अधिक सेवाओं और योजनाओं का लाभ एक जगह मिल सकेगा। सभी दस्तावेज एक जगह देखे जा सकेंगे। किसी जांच के लिए किसी कर्मचारी और अधिकारी के पास नहीं जाना होगा, भ्रस्टाचार पर भी रोक लगेगी।