Chhapra: श्री चित्रगुप्त समिति द्वारा वार्ड समिति के गठन को लेकर गठित उपसमिति के संयोजक कमल किशोर सहाय एवं उप समिति के सदस्य प्रिंस राज के द्वारा वार्ड नंबर 13 के समस्त चित्रांश बंधुओं की बैठक सोमवार को आनंद मोहित के आवास (भरत मिलाप चौक, भगवान बाजार) पर हुई। जिसकी अध्यक्षता राकेश नारायण सिन्हा ने की।
जिसमें विचारोपरांत श्री चित्रगुप्त समिति के वार्ड 13 के वार्ड समिति का गठन किया गया।। संयोजक कमल किशोर सहाय ने बताया कि बी०बी० सिन्हा को अध्यक्ष, आनंद मोहित को सचिव रविंद्र प्रसाद सिन्हा एवं उपेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष अजय कुमार एवं रंजीत कुमार सिन्हा को संगठन सचिव प्रदीप कुमार को कोषाध्यक्ष अर्पणा कुमारी महिला प्रतिनिधि की जिम्मेवारी दी गई।
वहीं समिति के सदस्य के रूप में अनूप कुमार श्रीवास्तव, राजेश कुमार सिन्हा, मनीष रंजन, अभिजीत श्रीवास्तव, शैलेंद्र रंजन सहाय, संजीव वर्मा, अभिषेक श्रीवास्तव, रोशन वर्मा को रखा गया। साथ में सभी चित्रांश रवीश कुमार श्रीवास्तव, सोनू कुमार श्रीवास्तव, हनीक सूर्या, अनिल श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।
उप समिति के सदस्य एवं वार्ड गठन को लेकर सक्रिय रूप से योगदान देने वाले वाले युवा चित्रांश प्रिंस राज ने बताया कि आम सभा की बैठक में नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में वार्ड गठन को लेकर एक उप समिति बनाया गया था। जिसके संयोजक कमल किशोर सहाय के नेतृत्व में पाँच सदस्य टीम सक्रिय रूप से इस अभियान में जुटे हुए हैं। उन्होंने बताया कि करीब डेढ़ दर्जन से ज्यादा वार्डों में वार्ड समिति का गठन किया गया है।