Site icon | छपरा टुडे डॉट कॉम | #ChhapraToday.com

वार्ड समिति का हुआ गठन, सुधांशु भूषण वर्मा बने अध्यक्ष

Chhapra: श्रीचित्रगुप्त समिति द्वारा गठित वार्ड गठन को लेकर बनी उपसमिति के संयोजक कमल किशोर सहाय की स्वीकृति के उपरांत समिति के संयुक्त महासचिव राकेश नारायण सिन्हा एवं उप समिति के सदस्य प्रिंस राज एवं सक्रिय रवीश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 05 हरि किशोर श्रीवास्तव की आवास पर स्थित सभी चित्राश बंधुओं की बैठक रविवार को हुई। जिसकी अध्यक्षता श्री अजीत कुमार वर्मा ने की।  जिसमें वार्ड समिति का गठन किया गया।

प्रिंस राज ने बताया कि सुधांशु वर्मा को अध्यक्ष, विनय कुमार श्रीवास्तव एवं आशुतोष दत्त को उपाध्यक्ष, हरि किशोर श्रीवास्तव को सचिव, वरुण कुमार एवं राहुल कुमार सहाय को वार्ड संगठन सचिव एवं सर्वजीत कुमार को कोषाध्यक्ष बनाया गया। वहीं महिला प्रतिनिधि के रूप में नीरू श्रीवास्तव एवं रूमा कुमारी को रखा गया। सदस्य के रूप में विजय कुमार श्रीवास्तव, मनोज कुमार सहाय, विजेंद्र प्रसाद, मधुकर कलर्स, रवि आनंद, अभिजीत कुमार सिन्हा, अनिल कुमार वर्मा, विजय प्रसाद, संजय कुमार श्रीवास्तव, विशाल कुमार श्रीवास्तव को बनाया गया। 

इस बैठक में सभी चित्रांश बंधुओं ने श्री चित्रगुप्त पूजा समिति संयुक्त महासचिव राकेश सिन्हा, समिति सदस्य प्रिंस राज की उपस्थिति में यह संकल्प व्यक्त किया कि चित्रांश परिवारों को दुःख दर्द में सम्मिलित होने, एकजुटता बनाये रखने एवं सामाजिक रचनात्मक कार्यो मंें सक्रिया रूप से भाग लिया जाएगा। सदस्य प्रिंस राज ने बताया कि श्री चित्रगुप्त समिति के आम सभा की बैठक मंे यह निर्णय लिया गया था कि उप समिति के माध्यम से नगर निगम क्षेत्र के सभी 45 वार्डो में वार्ड समिति का गठन किया जाएगा जिसके अनुपालन में करीब एक दर्जन से ज्यादा वार्डो का गठन कर लिया गया है।

Exit mobile version