रिविलगंज/सारण : जिले के रिविलगंज प्रखंड स्थित ग्राम पंचायत राज दिलिया रहीमपुर से मुखिया पद के लिए सोमवार को मुखिया विष्णु साह ने अपना पर्चा दाखिल किया। अपने समर्थकों के साथ पहुंचे विष्णु साह ने रिविलगंज प्रखंड कार्यालय में निर्वाचन पदाधिकारी को अपना पर्चा सौंपा। नामांकन दाखिल करने के बाद मीडिया से बात करते हुए विष्णु साह ने कहा कि जीत के बाद उनकी प्राथमिकता क्षेत्रवासियों को उनका हक दिलाने एवं क्षेत्र का संपूर्ण विकास करना होगा। बताते चलें कि विष्णु साह इससे पूर्व में ग्राम पंचायत राज दिलिया रहीमपुर के मुखिया रह चुके हैं। क्षेत्र के मतदाताओं के बीच उनकी अच्छी पैठ मानी जाती है। उनके समर्थकों का कहना है कि मुखिया रहते हुए एवं बाद में भी उन्होंने अपने क्षेत्र में लोगों के लिए काफी काम किया है।
सारण: दिलिया रहीमपुर ग्राम पंचायत से मुखिया पद हेतु विष्णु साह ने भरा पर्चा
A valid URL was not provided.
2021-10-25