Saran Police: कर्तव्य में लापरवाही को लेकर 22 थानाध्यक्षों के वेतन पर रोक

Saran Police: कर्तव्य में लापरवाही को लेकर 22 थानाध्यक्षों के वेतन पर रोक

Chhapra: कर्तव्य में लापरवाही को लेकर 22 थानाध्यक्षों का वेतन धारित किया गया है। पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा जिलान्तर्गत सभी थानाध्यक्षों को अपराधियों द्वारा अवैध रूप से अर्जित सम्पत्ति को कुर्क करने हेतु थानावार कम-से-कम 02 प्रस्ताव समर्पित करने हेतु निर्देशित किया गया था। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक द्वारा समय-समय पर आयोजित बैठकों एवं पत्रों के माध्यम से भी इस कार्य को पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही आदेशोल्लंघन एवं लापरवाही के आरोप में स्पष्टीकरण की मांग भी की गयी थी। जो अबतक अप्राप्त है।

उक्त के संबंध में दिनांक-20.05.25 तक अपराधकर्मियों को चिन्हित कर प्रस्ताव समर्पित करने हेतु सख्त निर्देश दिया गया। इसके बावजुद 22 थानाध्यक्षों द्वारा न तो अपराधकर्मियों को चिन्हित कर प्रस्ताव समर्पित किया गया और न ही इस संबंध में स्पष्टीकरण समर्पित किया गया। अतएव उक्त लापरवाही एवं आदेशोल्लंघन के आरोप में पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा 22 थानाध्यक्षों का वेतन तत्काल प्रभाव से धारित किया गया है। साथ ही 03 दिनों के भीतर स्पष्टीकरण के साथ हर हाल में कम-से-कम 02 अपराधकर्मियों के विरूद्ध प्रस्ताव सुनिश्चित करने हेतु आदेशित किया गया है।

पु०नि० संजीव कुमार, नगर थानाध्यक्ष
पु०नि० कामेश्वर प्रसाद, दरियापुर थानाध्यक्ष
पु०अ०नि० अनिमा राणा, खैरा थानाध्यक्ष
पु०अ०नि० विजय रंजन, नगरा थानाध्यक्ष
पु०अ०नि० आशुतोष कुमार झा, बनियापुर थानाध्यक्ष
पु०अ०नि० राहुल कुमार, जलालपुर थानाध्यक्ष
पु०अ०नि० जितमोहन कुमार, सहा जितपुर थानाध्यक्ष
पु०अ०नि० रिंकी कुमारी, दाऊदपुर थानाध्यक्ष
पु०अ०नि० टुनटुन कुमार, जनताबाजार थानाध्यक्ष
५०अ०नि० बाजीगर कुमार, गौरा थानाध्यक्ष
पु०अ०नि० कुन्दन कुमार, अमनौर थानाध्यक्ष
पु०अ०नि० संदीप कुमार, भेल्दी थानाध्यक्ष
पु०अ०नि० प्रमोद कुमार, मकेर थानाध्यक्ष
पु०अ०नि० आशुतोष कुमार सिंह, तरैया थानाध्यक्ष
पु०अ०नि० कमल राम, इसुआपुर थानाध्यक्ष
पु०अ०नि० स्वेता कुमारी, पहलेजा थानाध्यक्ष
पु०अ०नि० स्वर्ण सुप्रिया, हरिहरनाथ थानाध्यक्ष
पु०अ०नि० कृष्ण कुमार शर्मा, नयागाँव थानाध्यक्ष
पु०अ०नि० रितेश कुमार मिश्रा,दिघवारा थानाध्यक्ष
पु०अ०नि० सुनिल कुमार, परसा थानाध्यक्ष
पु०अ०नि० विनोद राम, अकिलपुर थानाध्यक्ष
पु०अ०नि० प्रियंका कुमारी, डेरनी थानाध्यक्ष

0Shares

छपरा टुडे डॉट कॉम की खबरों को Facebook पर पढ़ने कर लिए @ChhapraToday पर Like करे. हमें ट्विटर पर @ChhapraToday पर Follow करें. Video न्यूज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को @ChhapraToday पर Subscribe करें