Chhapra: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शनिवार को शहर के विभिन्न स्थानों पर तिरंगा फहराया गया. इसी बीच छपरा के सैंड आर्टिस्ट अशोक ने स्वतंत्रता दिवस को अलग ही अंदाज में मनाया. अशोक ने छपरा के सरयू नदी में विशाल तिरंगा फहरा कर स्वतंत्रता दिवस मनाया.
अशोक ने इससे पहले भी पिछले साल सरयू नदी में भव्य तिरंगा फहराया था, उस समय भी वह तस्वीर काफी वायरल हुई थी. अशोक ने बताया कि आज देश के लिए बहुत बड़ा दिन है, आजादी के इस वर्षगांठ को सभी अपने तरीके से मना रहे हैं, मैंने सरयू में तिरंगा फहराया कर आज स्वतन्त्रता दिवस मनाया है.