महापौर और उप महापौर ने पदभार किया ग्रहण 

महापौर और उप महापौर ने पदभार किया ग्रहण 

Chhapra: छपरा नगर निगम में गुरुवार का दिन खास रहा। सुबह से ही खूब गहमागहमी देखने को मिली। 11 बजते ही नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर और उप महापौर ने अपना अपना पदभार ग्रहण किया। 

इसके बाद नगर निगम के नगर आयुक्त, पदाधिकारियों और कर्मचारियों से मुलाकात की।  महापौर राखी गुप्ता और उप महापौर रागिनी कुमारी ने शहर को साफ और सुंदर बनाने के अपनी प्रतिबद्धता को फिर से दुहराया। 

पदभार ग्रहण करने पहुंची उप महापौर रागिनी कुमार रिक्शा से नगर निगम पहुंची। उनके साथ उनके पति धर्मनाथ पिंटू भी मौजूद थे। इसके बाद उन्होंने दरवाजे पर पहुँच कार्यालय को प्रणाम कर अपना कामकाज शुरू किया। वहीं महापौर राखी गुप्ता ने पूजा पाठ करने के साथ अपने काम की शुरुआत की।    

0Shares
Prev 1 of 235 Next
Prev 1 of 235 Next

छपरा टुडे डॉट कॉम की खबरों को Facebook पर पढ़ने कर लिए @ChhapraToday पर Like करे. हमें ट्विटर पर @ChhapraToday पर Follow करें. Video न्यूज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को @ChhapraToday पर Subscribe करें