Site icon | छपरा टुडे डॉट कॉम | #ChhapraToday.com

मंत्री पद पर तीसरी बार निर्विरोध चुनी गई अनिता

अमनौर: प्रखंड स्तरीय मत्स्यजीवी समिति के अध्यक्ष व मंत्री पद पर कब्ज़ा ज़माने के लिए जहाँ चुनावी घमासान में हर कोई अपना जोर आजमाइस में जुटा हुआ है. इसके बावजूद भी अमनौर में मत्स्यजीवी समिति के मंत्री पद पर रहीमपुर निवासी मनोज कुमार की पत्नी अनीता देवी लगातार तीसरी बार निर्विरोध चुनी गई है.

अनिता देवी बिहार सरकार द्वारा 2007, 08 में किसान भूषण के लिए सम्मानित भी की जा चुकी है. सोमवार को प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ बैभव कुमार मत्सयजीवी समिति के मंत्री पद पर निर्विरोध चुने जाने पर अनीता देवी को जीत का प्रमाण पत्र प्रदान किया तथा बधाई भी दी.

प्रमाण पत्र पाकर अनीता देवी ने कहा कि हमें जो कार्य सौंपा गया है उसे ईमानदारी पूर्वक पूरा करने का प्रयास करुँगी तथा जल्द ही मछली पालन व् मछुआरों के बेहतरी के लिए लंबी संघर्ष व उच्च स्तरीय अभियान चलाने की बात कही.

इनके निर्विरोध चुने जाने पर स्थानीय ग्रामीणों में ख़ुशी की लहर है.अनीता देवी व इनके पति मनोज कुमार महतो को बुद्धिजीवियों द्वारा बधाई देने का दौड़ शुरू हो गया.

इसके साथ साथ सात सदस्य रामजीत महतो, सुनील कुमार, त्रिभुवन साहनी, अंगाई महतो, विजय महतो, पिंकी देवी, मंजू देवी भी सदस्य के रूप में निर्वाचित होने पर इनको भी जीत का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया.

Exit mobile version