Chhapra: कांड के अनुसंधान को प्रभावित करने के आरोप में वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष ने मशरक के अंचल पुलिस निरीक्षक को निलंबित कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार आवेदक कृष्णा सिंह द्वारा तरैया थाना कांड सं0-32/25 एवं 42/25 में अंचल पुलिस निरीक्षक, मशरख के विरूद्ध अनुसंधान को प्रभावित करने का आरोप लगाया गया। उक्त आरोप की जाँच अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मढ़ौरा-02 से करायी गयी। जांचोपरान्त पद का दुरूपयोग कर कर मनमाने ढंग से पर्यवेक्षण टिप्पणी निर्गत करना पाया गया।
तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शिखर चौधरी द्वारा समर्पित प्रतिवेदन के आधार पर वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष द्वारा पु०नि० अशोक कु० सिंह, अंचल पुलिस निरीक्षक, मशरख अंचल, सारण को निलंबित करते हुए लाइन हाजिर करने की अनुशंसा पुलिस उप-महानिरीक्षक, सारण प्रक्षेत्र से की।
वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण से प्राप्त अनुशंसा के आधार पर पुलिस उप-महानिरीक्षक, सारण द्वारा पु०नि० अशोक कु० सिंह, अंचल पुलिस निरीक्षक, मशरख अंचल, सारण को तत्काल प्रभाव से सामान्य जीवन यापन भत्ता पर निलंबित कर विभागीय कार्यवाही प्रारंभ किया गया है।