Site icon #ChhapraToday.com | छपरा टुडे डॉट कॉम |

महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र: चुनावी मैदान में 5 प्रत्याशी, भाजपा और काँग्रेस प्रत्याशी के बीच मुख्य मुकाबला

Chhapra: महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र से 5 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है. इस सीट से तीसरी बार भाजपा के जनार्दन सिंह सिगरीवाल चुनाव मैदान में हैं। जबकि काँग्रेस के आकाश कुमार सिंह पहली बार इस क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर मुख्य मुकाबला इन दोनों के बीच ही है। हालांकि इस सीट से 5 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं।   

इस संसदीय सीट पर मतदान के लिए कुल 1916 बूथ बनाए गए हैं। कुल मतदाताओं की संख्या 1934937 है। जिनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1008509 और महिला मतदाताओं की संख्या 926424 है। जबकि अन्य मतदाताओं की संख्या 4 है। यहां सेवा मतदाताओं की संख्या 7512 है।

प्रत्याशियों की सूची:

1) आकाश कुमार सिंह – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

2) जनार्दन सिंह सिग्रीवाल- भारतीय जनता पार्टी

3) मधुसूदन सिंह- बहुजन समाज पार्टी

4) अखिलेश्वर प्रसाद सिंह- ऑल इंडिया मजलिस-ए- इत्तेहादुल मुस्लिमीन

5) त्रिभुवन राम- पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक)

Exit mobile version