- खेती की नई तकनीक के बारे मे दी गयी जानकारी
- किसानों की आमदनी दुगनी करने के संबंध मे दी गयी जानकारी
डोरीगंज: सदर प्रखंड के भैरोपुर पंचायत के पंचायत भवन में एक दिवसीय किसान चैपाल का आयोजन किया गया. जिसमें किसानों की आमदनी दुगनी करने सम्बंधित विषय पर विस्तार से चर्चा किया गया. जिसमें किसाना को श्रीविधिजिरो टेलिज, जैविक खेती, मृदा स्वास्थ कार्ड तथा किसानों के हित मेंविभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया.
इस किसान चौपाल मे खेती की नई तकनीक कीजानकारी दी गयी. सम्बोधित करने वालों मे कृषि विभाग के कर्मी केशव कुमार सिंह, कृषि समन्वयक राजाराम राय, कृषि समन्वयक हेमंत कुमार सिंह, कृषि समन्वयक किसान सलाहकार राजकिशोर प्रसाद चैरसिया, रमेश चंद्र
तेन्दुलकर, अनिल कुमार सिंह शामिल है.
इस अवसर पर पंचायत के मुखिया अंजलीदेवी, मुखिया प्रतिनिधि संतोष कुमार ठाकुर, सरपंच प्रतिनिधि सत्य नारायण चैरसिया,
पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि रत्नेश्वर कुमार सिंह, प्रमुख पुत्र शैलेन्द्र कुमार चैरसिया एवं वार्ड प्रमुख प्रतिनिधि शैलेन्द्र कुमार चैरसिया एवं वार्ड सदस्य किसान आदि उपस्थित थे.