इसुआपुर: शुम्हा गाँव मे लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के लिए हुआ ध्वजारोपण
इसुआपुर: प्रखंड के सुमहा गांव में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का विधिवत उद्घाटन 1 नवंबर को होगा. यह यज्ञ 1 नवंबर से लेकर 8 नवंबर तक चलेगा. इस यज्ञ के सफल आयोजन हेतु यज्ञ के आचार्य अभिषेक जी महाराज के नेतृत्व में ध्वजारोपण किया गया .यह यज्ञ सुमहा रामचौरा के सुमहा गांव के सूरज स्थल पर आयोजित किया गया है.
जिसमें देश के बड़े बड़े प्रबचन कर्ता के साथ-साथ मीना बाजार, टावर झूला ,ब्रेक डांस, मौत का कुआं ,जंपिंग झूला, नाव झूला सहित कई आकर्षक झूले मंगाये जा रहे हैं.यज्ञ के संयोजक राज किशोर शर्मा रघुवीर शर्मा नवीन शर्मा चंदन शर्मा आदि ने बताया कि आचार्य अभिषेक जी महाराज के मार्गदर्शन पर हम लोगों ने इस यज्ञ का आयोजन किया है. जो समाज के लोगों के लिए किया जा रहा है .यह यज्ञ विश्व शांति एवं विश्व कल्याण के लिए आयोजित किया गया है. इस यज्ञ के सफल आयोजन के लिए ग्रामीण पूरी मुस्तैदी के साथ जुट गए हैं. यज्ञ में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.